IPL 2022- पैट कमिंस बने हुए हैं मुंबई इंडियंस के लिए खौफ, यकीन ना हो तो देख लें ये रिकॉर्ड 1

क्रिकेट जगत की सबसे रोचक टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन अपने तड़के से फैंस के बीच जबरदस्त जायका परोस रहा है। इस सीजन का अब तक का सबसे जबरदस्त तड़का तो बुधवार को खेले गए 14वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के पैट कमिंस ने लगाया।

कमिंस के बल्ले से जबरदस्त विस्फोट, मुंबई इंडियंस ध्वस्त

बुधवार को इस सीजन का एक बड़ा जबरदस्त मुकाबला खेला गया। पुणे के एमसीए क्रिकेट ग्राउंड में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें खेलने उतरी, जहां मुंबई इंडियंस के अरमानों को पैट कमिंस ने एक झटके में जमीं पर ला दिया।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- पैट कमिंस बने हुए हैं मुंबई इंडियंस के लिए खौफ, यकीन ना हो तो देख लें ये रिकॉर्ड 2

इस मैच में पैट कमिंस ने आईपीएल के इतिहास की सबसे आकर्षक पारियों में से एक खेली जहां उन्होंने केवल 15 गेंद का सामना करते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ जा रहे मैच को एकतरफा अंदाज में केकेआर की झोली में ले आए।

खेली केवल 15 गेंद में 56 रन की नाबाद पारी

पैट कमिंस इस सीजन का पहला मैच खेल रहे थे, जहां उनकी गेंदबाजी से केकेआर को काफी उम्मीदें थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वो बल्लेबाजी विस्फोट से मुंबई इंडियंस को ध्वस्त कर देंगे।

IPL 2022- पैट कमिंस बने हुए हैं मुंबई इंडियंस के लिए खौफ, यकीन ना हो तो देख लें ये रिकॉर्ड 3

Advertisment
Advertisment

केकेआर को 14वें ओवर की पहली गेंद में आन्द्रे रसेल का विकेट खोना पड़ा। इसके बाद 41 गेंद में 61 रन की जरूरत थी, लेकिन केकेआर के मुश्किल माना जाने लगा। तभी पैट कमिंस बल्लेबाजी के लिए आए। यहां से कमिंस ने अपने मन-माफिक अंदाज में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए केवल 14 गेंद में फिफ्टी और 15 गेंद में 56 रन की पारी खेल डाली।

कमिंस मुंबई इंडियंस के लिए बने काल

मुंबई इंडियंस ने सपने में भी नहीं सोचा था कि पैट कमिंस आकर ऐसा कुछ कर देंगे। लेकिन अब मुंबई इंडियंस को पैट कमिंस का खौफ साफ तौर पर समझ आ गया है, क्योंकि ये पहली बार नहीं है जब कमिंस ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को धोया है।

IPL 2022- पैट कमिंस बने हुए हैं मुंबई इंडियंस के लिए खौफ, यकीन ना हो तो देख लें ये रिकॉर्ड 4

मुंबई के खिलाफ पिछली 3 पारियों में 63 गेंद में 142 रन

कमिंस की आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार तीसरी पारी में विस्फोटक रन निकले हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2020 के सीजन में 36 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेल चुके हैं, तो उस पारी से पहले भी कमिंस ने 12 गेंद में 33 रन मुंबई के खिलाफ बनाए थे।

IPL 2022- पैट कमिंस बने हुए हैं मुंबई इंडियंस के लिए खौफ, यकीन ना हो तो देख लें ये रिकॉर्ड 5

यानी लगातार 3 पारियों से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की पैट कमिंस क्लास लगा रहे हैं। इससे साफ है कि मुंबई इंडियंस के लिए पैट कमिंस अब खौफ बन गए हैं, क्योंकि वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछली 3 पारियों में केवल 63 गेंद में 225.39 की खतरनाक स्ट्राइक रेट से 142 रन बना चुके हैं।