इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस सीजन के प्लेऑफ राउंड के मैच जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही रोमांच अपने चरम पर पहुंच रहा है। जहां अंतिम चार में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच जबरदस्त जद्दोजेहद नजर आ रही है।
प्लेऑफ की रेस हर मैच के साथ हो रही है रोचक
आईपीएल के इस सीजन में 1 टीम ने पहले से ही प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है, तो वहीं 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है ऐसे में पॉइंट टेबल में इस वक्त बचे हुए 3 स्थानों के लिए जबरदस्त जंग देखी जा सकती है।
प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस में अभी भी 3 स्थान के लिए 7 टीमें कतार में हैं। ऐसे में पॉइंट टेबल में हर मैच के साथ बदलाव देखा जा सकता है। जिसमें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के बाद भी समीकरण बदले हैं।
प्लेऑफ के 3 स्थान के लिए 7 टीमों में टक्कर
आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ के लिए नई टीम गुजरात टाइटंस ने पहले ही अपना नाम दर्ज करवा लिया है। गुजरात टाइटंस ने अब तक खेले अपने 13 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक लेकर टॉप पर बनी हुई है। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिनके 13 मैच में 8 जीत से 16 अंक हैं, जिनकी रनरेट 0.304 की है, उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार है।
इसके बाद तीसरे स्थान पर लखनऊ सुपरजॉयंट्स की टीम मौजूद है। लखनऊ सुपरजॉयंट्स के भी 13 मैच में 16 अंक हैं, उनकी रनरेट 0.262 की है, जो प्लेऑफ में पहुंचने के करीब हैं, लेकिन समीकरण पर नजरें टिकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने भी पॉइंट टेबल में चौथा स्ठान जुटा लिया है, जो 13 मैच में 7 जीत से 14 अंक के साथ 0.255 की रनरेट से मौजूद हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने कायम रखी हैं अपनी उम्मीदें
इनके अलावा बात करें सनराइजर्स हैदराबाद की जिन्होंने मंगलवार को मुंबई इंडियंस को हराया जरूर है, लेकिन वो अभी भी 8वें स्थान पर ही हैं। सनराइजर्स के 13 मैच में 6 जीत से 12 अंक हैं, लेकिन उनकी रनरेट-0.230 की है। जिससे उन्होंने उम्मीदें तो कायम रखी हैं, लेकिन बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है।
पॉइंट टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 13 मैच में 7 जीत से 5वें स्थान पर है, जिनकी रनटेर नेगेटिव चल रही है, उनकी रनरेट -0.323 की है, जिन्हें अपना अंतिम मैच हर हाल मे जीतना होगा। छठे पायदान पर पंजाब किंग्स है, जो 13 मैच में 12 अंक लेकर अपनी उम्मीदें बनाकर रखे हुए हैं। तो इसके बाद 7वें पर कोलकाता नाइट राइडर्स हैं, जो 13 मैच में 12 अंक के साथ तो हैं, लेकिन इन्हें भी दूसरी टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा साथ ही खुद को अंतिम मैच जीतना होगा। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स 9वें और मुंबई इंडियंस 10वें पर है, जो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
इस तरह से है पॉइंट टेबल में टीमों की स्थिति
टीम | मैच | जीत | हार | अंक | नेट रनरेट |
---|---|---|---|---|---|
गुजरात टाइटंस | 13 | 10 | 3 | 20 | 0.391 |
राजस्थान रॉयल्स | 13 | 8 | 5 | 16 | 0.304 |
लखनऊ सुपरजॉयंट्स | 13 | 8 | 5 | 16 | 0.262 |
दिल्ली कैपिटल्स | 13 | 7 | 6 | 14 | 0.255 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 13 | 7 | 6 | 14 | -0.323 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 13 | 6 | 7 | 12 | 0.160 |
पंजाब किंग्स | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.043 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 13 | 6 | 7 | 12 | -0.230 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 13 | 4 | 9 | 8 | -0.206 |
मुंबई इंडियंस | 13 | 3 | 10 | 6 | -0.577 |