POINTS TABLE: रोमांचक रविवार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने लगाई प्वॉइंट्स टेबल पर छलांग 1

मुंबई इंडियंस व राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2020 का 45वां मुकाबला खेला गया। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 196रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को हासिल किया और 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

हार के बावजूद टॉप पर है मुंबई इंडियंस

POINTS TABLE: रोमांचक रविवार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने लगाई प्वॉइंट्स टेबल पर छलांग 2

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2020 में रविवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि हार के बावजूद मुंबई इंडियंस की टीम 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर बनी हुई है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 2 अंक हासिल किए और 12 प्वॉइंट्स के साथ खुद को नंबर-4 पर बरकरार रखा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मगर अभी भी टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर हैं। इन दोनों ही टीमों के पास 14 अंक हैं और फ्रेंचाइजियां नंबर-2 व तीन पर हैं।

छठवें स्थान पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स

POINTS TABLE: रोमांचक रविवार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने लगाई प्वॉइंट्स टेबल पर छलांग 3

राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को अबु धाबी के मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेट से एक बड़ी जीत अपने नाम की। इसी के साथ अब राजस्थान रॉयल्स की टीम 10 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में छठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisment
Advertisment

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को हराकर 2 अंक हासिल किए, लेकिन अभी भी फ्रेंचाइजी प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले क्रम पर है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 11 मैचों में से 4 मैचों में जीत दर्ज करते हुए 8 अंकों के साथ नंबर-7 पर काबिज हैं।

यहां देखें आईपीएल 2020 की अब तक की पॉइंट्स टेबल

   TEEM     M    W   L  PT  NRR
   MI  10  7  3 14 +1.252
   DC  10  7   2   14 +0.434
   RCB  10  7  3   12 +0.092
   KKR  10  5  4  10   -0.476
  KXIP  11    5   6   10  -0.103
     RR  12  5  7   10  -0.505
    SRH  11  4    7    8   +0.029
  CSK  12  4  8    8 -0.602