मंगलवार 6 अक्टूबर को आईपीएल 2020 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ( एमआई ) की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों के अंतर से हरा दिया है. इस मैच के बाद पॉइंट्स पर भी काफी उलटफेर हुए है और हम आपकों अपने इस खास लेख पर पॉइंट्स टेबल का ही लेखा जोखा बताएंगे.
टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस
इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम दूसरे स्थान पर थी, लेकिन इस जीत के साथ मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है. मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को नीचे कर दिया है. जहाँ मुंबई के पॉइंट्स टेबल में 8 अंक हैं वहीं दिल्ली के भी 8 अंक हैं.
हालांकि नेट रन रेट के मामले में मुंबई की टीम दिल्ली से बेहतर है. जहाँ मुंबई की टीम का नेट रन रेट +1.488 है. वहीं दिल्ली का नेट रन रेट +1.060 है. इसलिए मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है. वहीं तीसरे नंबर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पॉइंट्स टेबल पर 6 अंक हैं.
जबकि नंबर 4 पर मौजूद कोलकाता नाईट राईडर्स, नंबर 5 पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स और नंबर 6 पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के पॉइंट्स टेबल पर 4-4 अंक हैं.
नंबर 7 पर फिसली राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर थी, हालाँकि इस मैच में हार के बाद भी राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर ही है. राजस्थान रॉयल्स की टीम के पॉइंट्स टेबल पर 4 अंक है, जो उसने चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर प्राप्त किये हैं.
इस समय नंबर 7 पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट -0.826 है. जबकि अंक तालिका में आखरी नंबर पर मौजूद किंग्स इलेवन के पॉइंट्स टेबल मात्र 2 अंक हैं, जो उसने आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज कर प्राप्त किये थे.
इस मैच के बाद ये है पॉइंट्स टेबल की स्थिति
TEEM | M | W | L | PT | NRR |
MI | 6 | 4 | 2 | 8 | +1.488 |
DC | 5 | 4 | 1 | 8 | +1.214 |
RCB | 5 | 3 | 2 | 6 | -1.355 |
KKR | 4 | 2 | 2 | 4 | -0.121 |
CSK | 5 | 2 | 2 | 4 | -0.342 |
SRH | 5 | 2 | 2 | 4 | -0.417 |
RR | 5 | 2 | 1 | 2 | -0.826 |
KXIP | 5 | 1 | 3 | 2 | +0.178 |