मुंबई इंडियंस

बुधवार 30 सितंबर को आईपीएल 2020 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब की टीम को 48 रनों के अंतर से हरा दिया है. इस मैच के बाद पॉइंट्स पर भी काफी उलटफेर हुए है और हम आपकों अपने इस खास लेख पर पॉइंट्स टेबल का ही लेखा जोखा बताएंगे.

टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस

किंग्स इलेवन पंजाब

Advertisment
Advertisment

इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम 6वें स्थान पर थी, लेकिन इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर आ गई है.  मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को नीचे कर दिया है. जिसके भी 3 मैच जीतकर कुल 4 अंक है.

हालांकि मुंबई का नेट रन रेट जहां +1.094 है. वहीं दिल्ली का नेट रन रेट इतना +0.483 है, इसलिए मुंबई की टीम टीम पॉइंट्स टेबल पर सबसे पहले पायदान पर है. इसके अलावा नंबर 3 पर मौजूद कोलकाता, चौथे नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स और 5वें नंबर पर मौजूद आरसीबी के भी 4-4  पॉइंट हैं.

6वें स्थान पर फिसली किंग्स इलेवन पंजाब

 

MIvsKXIP, POINTS TABLE: मुंबई की जीत के बाद बदला पॉइंट टेबल का समीकरण 1

Advertisment
Advertisment

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर थी,  इस मैच में हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर फिसल गई है. पंजाब की टीम के पॉइंट्स टेबल पर 2 अंक है, जो उसने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत हासिल कर प्राप्त किये थे. वहीं 7वें और 8वें स्थान पर मौजूद हैदराबाद और सीएसके के पॉइंट्स टेबल पर 2-2 अंक है.

हालाँकि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल पर भी टीमों का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि अंत में कौन सी टीम नंबर-1 के पायदान पर रहती है.

यहाँ देखें आईपीएल 2020 की अब तक की पॉइंट्स टेबल

TEEM     M    W   L  PT  NRR
     MI  3  2   1  4  +1.094
    DC  3  2   1  4    +0.483
   KKR  3   2  1  4   +0.117
    RR  3  2  1  4  -0.219
    RCB  3   1   2  4  -1.450
   KXIP  3    1   2   2  +0.521
   SRH   3   1   1   2   -0.228
   CSK  3  1  2   2  -0.840