मंगलवार 29 सितंबर को आईपीएल 2020 के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 15 रन के अंतर से हरा दिया है. इस मैच के बाद पॉइंट्स पर भी काफी उलटफेर हुए है और हम आपकों अपने इस खास लेख पर पॉइंट्स टेबल का ही लेखा जोखा बताएंगे.
सनराइजर्स ने जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में खोला खाता
सनराइजर्स की टीम ने इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है. शुरूआती दोनों मुकाबले में सनराइजर्स को हार का सामना करना पड़ा था. पहले मैच में जहां सनराइजर्स को आरसीबी ने हराया था. वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स को केकेआर की टीम ने हराया था.
हालांकि आज जीत हासिल कर सनराइजर्स ने पॉइंट्स टेबल पर 2 अंक बटोर लिए हैं और वह पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर आ गई है. इस मैच से पहले सनराइजर्स की टीम पॉइंट्स टेबल के अंतिम पायदान पर थी. सनराइजर्स अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 अक्टूबर को खेलेगी.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरूआती दोनों मुकाबले जीते थे, उन्होंने अपने पहले मैच में पंजाब की टीम को सुपर ओवर में हराया था. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम को भी हराया था.
इन 2 जीत के साथ दिल्ली के 4 अंक थे और सनराइजर्स से हार के बाद भी उसके 4 अंक ही है और वह पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना अगला मुकाबला 3 अक्टूबर को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी.
जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल पर भी टीमों का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि अंत में कौन सी टीम नंबर-1 के पायदान पर रहती है. वहीं कौन सी 4 टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करती है.
यहाँ देखें आईपीएल 2020 की अब तक की पॉइंट्स टेबल
TEEM | M | W | L | PT | NRR |
RR | 2 | 2 | – | 4 | +0.615 |
DD | 3 | 2 | 1 | 4 | +0.483 |
RCB | 3 | 2 | 1 | 2 | -1.450 |
KXIP | 3 | 1 | 2 | 2 | +1.498 |
MI | 3 | 1 | 2 | 2 | + 0.654 |
SRH | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.228 |
KKR | 2 | 1 | 1 | 2 | -0.767 |
CSK | 3 | 1 | 2 | 2 | -0.840 |