Priyanka Chopra wanted to marry Mohammad Azharuddin Indian cricketer old video viral

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली इस अभिनेत्री के पास आज ना तो दौलत की कमी है और ना शोहरत की। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था। आज वो अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं।  वहीं, साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड स्टार निक जोनस के साथ शादी की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं, एक समय ऐसा था जब वो एक भारतीय क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं।

इस भारतीय क्रिकेटर से करना चाहती थीं शादी

इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही है कि वो किस क्रिकेटर से शादी करना चाहती हैं। वीडियो साल 2000 का है जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मिस इंडिया पीजेंट में हिस्सा लिया था। इसके जज पैनल में शाहरुख़ खान भी थे।  इस दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से सवाल किया कि मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है, लेकिन आप किससे शादी करना चाहेंगी?

Advertisment
Advertisment

इसके लिए किंग खान ने प्रियंका के सामने तीन ऑप्शन रखे। किंग खान ने ऑप्शन रखते हुए कहा कि  आप ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे, जिन पर देश और आप, दोनों ही गर्व करेंगे या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे या फिर मेरे जैसे किसी हिंदी फिल्म स्टार को चुनेंगी जो यहां बैठकर आपको काल्पनि‍क शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है।

किंग खान के सवाल और प्रियंका का जवाब

Priyanka Chopra wanted to marry Mohammad Azharuddin Indian cricketer old video viral

शाहरुख़ खान के सवालों का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कहा कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी।  प्रियंका ने कहा कि मुझे गर्व होगा अगर मेरा पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश नाज करे। बता दें कि एक समय पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इस बात को स्वीकार किया था कि शाहरुख खान उनके क्रश थे। वहीं, दोनों साथ में ‘डॉन’ और ‘डॉन-2’ में काम कर चुके हैं।