बॉलीवुड की हसीना प्रियंका चोपड़ा विराट कोहली या महेन्द्र सिंह धोनी नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को करती है सबसे ज्यादा पसंद 1

भारतीय सिनेमा जगत में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों का नाता शुरू से ही देखने को मिला है। एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के बीच रिश्तों का बहुत पुराना इतिहास रहा है। इसका एक नहीं बल्कि कई उदाहरण भी देखने को मिले हैं। भारतीय क्रिकेटर्स के बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ क्रश की कहानियां अब तो आम हो चली है। इसमें कई जोड़ियां तो सफल रही तो कई जोड़ियां टूट गई।

बॉलीवुड की हसीना प्रियंका चोपड़ा विराट कोहली या महेन्द्र सिंह धोनी नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को करती है सबसे ज्यादा पसंद 2

Advertisment
Advertisment

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इस भारतीय खिलाड़ी को करती है पसंद

वैसे भी अक्सर ही देखने को मिला है कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस क्रिकेट के मैच का लुत्फ उठाने के लिए मैदान में पहुंचती है और जब बात उनके बेस्ट क्रिकेटर्स की आती है तो उसका मैच देखने से ये हसीनाएं कभी चुकती नहीं है। इसी तरह ही बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुकी स्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी एक भारतीय खिलाड़ी पर जबरदस्त फिदा है। प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी या सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी नहीं बल्कि लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर एक खिलाड़ी को बेइंतहा पसंद करती है।

बॉलीवुड की हसीना प्रियंका चोपड़ा विराट कोहली या महेन्द्र सिंह धोनी नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को करती है सबसे ज्यादा पसंद 3

गौतम गंभीर पर फिदा हैं प्रियंका चोपड़ा

Advertisment
Advertisment

प्रियंका चोपड़ा की पसंद का ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ये हैं भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर…. भारतीय बॉलीवुड जगत की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा गौतम गंभीर को बहुत पसंद करती हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने इस बात को स्वीकारा है। प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगजीन को इंटरव्यू देने के दौरान कहा कि उन्हें भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की बल्लेबाजी बहुत पसंद है। मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है औक जब भी मौका मिलता है तो मैं भारतीय टीम को चीयर करना नहीं भूलती।

बॉलीवुड की हसीना प्रियंका चोपड़ा विराट कोहली या महेन्द्र सिंह धोनी नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को करती है सबसे ज्यादा पसंद 4

गौतम गंभीर की कप्तानी वाली केकेआर को भी सपोर्ट करती नजर आयी प्रियंका चोपड़ा

ये तो आप जानते ही हैं कि गौतम गंभीर ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम के लिए करीब 7 साल तक कप्तानी की। गौतम गंभीर की कप्तानी में इतने सालों तक खेलने वाली केकेआर की टीम प्रियंका चोपड़ा को बहुत पसंद है और प्रियंका चोपड़ा आईपीएल के दौरान कोलकाता नाइट राईडर्स को समर्थन करती भी नजर आयी है। ये बात और भी पुख्ता करती है कि प्रियंका चोपड़ा कहीं ना कहीं गौतम गंभीर को पसंद करती हैं।

बॉलीवुड की हसीना प्रियंका चोपड़ा विराट कोहली या महेन्द्र सिंह धोनी नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को करती है सबसे ज्यादा पसंद 5