TIK TOK की लंका जलाने के बाद अब कैरी मिनाती ने महेन्द्र सिंह धोनी को दी चुनौती 1

आज इंटरनेट का दौर है। इंटरनेट पर कई तरह की ऑनलाइन चीजें होती है जिसमें गेमिंग का भी अपना ही एक वर्चस्व स्थापित हो चुका है। आज के दौर में युवा से लेकर बड़े भी ऑनलाइन गेम खेलने में काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। अगर ऑनलाइन गेम की बात आती है तो इसमें पबजी का गेम काफी ज्यादा लोकप्रिय बन चुका है।

महेन्द्र सिंह धोनी को भी है पबजी खेलने का शौक

पबजी आज के दौर में दुनियाभर के कई युवा खिलाड़ी खेलते नजर आते हैं। जिनको पबजी की आदत पड़ गई है उनके साथ तो ऐसी स्थिति हो रही है मानो वो खाने और पीने के बगैर रह सकते हैं लेकिन इस गेम के बिना नहीं रह सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

TIK TOK की लंका जलाने के बाद अब कैरी मिनाती ने महेन्द्र सिंह धोनी को दी चुनौती 2

इसी तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको पबजी खेलने में काफी ज्यादा मजा आता है और वो इस गेम को खेलते हुए देखे जाते हैं। इसमें भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पबजी खेलने का बड़ा शौक है।

महेन्द्र सिंह धोनी को पबजी चैंपियन कैरी मिनाती ने दी चुनौती

महेन्द्र सिंह धोनी को अक्सर ही पबजी खेलते देखा गया है जो चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ इस गेम को खेलते रहते हैं। लेकिन अब महेन्द्र सिंह धोनी को ही एक स्टार पबजी चैंपियन खिलाड़ी ने चुनौती दी है।

TIK TOK की लंका जलाने के बाद अब कैरी मिनाती ने महेन्द्र सिंह धोनी को दी चुनौती 3

Advertisment
Advertisment

भारत के लोकप्रिय यूट्यूबर और पबजी चैंपियन माने जाने वाले कैरी मिनाती यानि अजय नागर ने महेन्द्र सिंह धोनी को अपने साथ पबजी खेलने की चुनौती पेश की है।  फरीदाबाद के रहने वाले 20 साल के अजय नागर पिछले करीब 5 साल से पबजी गेम खेलते हैं। उन्होंने इस खेल को लेकर आजतक के स्पोर्ट्स तक यू ट्यूब चैनल पर बातचीत की।

स्पोर्ट्स तक पर महेन्द्र सिंह धोनी को बताया फेवरेट क्रिकेटर

जिसमें उन्होंने कहा कि ये एक बैटल रॉयल बैटल गेम है। वो गेम स्क्रिप्टेड नहीं था। किसी गेम को कैसे स्क्रिप्टेड करते हैं ये मुझे समझ नहीं आता। इस लाइव मैच में मॉर्टल को 187k व्यूवर्स थे। वहीं मेरे 200k व्यूवर्स थे। मैं पबजी के एक केरेक्टर खालिद चमांडे को जीना चाहूंगा।

कैरी मिनाती ने इसके आगे ये कहा कि हमारी लाइव स्ट्रीम में बकलोली बहुत होती है। हम एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। हमारी लाइव पर बहुत फन होता है। 4-5 लोग होते हैं जो फन करते हैं। जो हमारी स्क्रीन पर दिखायी देता है। इसलिए हमें लोग ज्यादा देखते हैं। अभी तो ये एक लग्जरी है और जब जरूरत बन जाएगी तो प्रोफेशन बन जाएगा। मेरे फेवरेट क्रिकेटर धोनी हैं।