सैम करन : दुनियाभर में तमाम देशों लीग क्रिकेट खेली जा रही है। आईपीएल की फ़्रेंचाइज़ियों ने मिलके एक नई लीग की शुरुआत की है। साउथ अफ़्रीका में आईपीएल की तर्ज़ पर ही लीग खेली जा रही है। जिसका पहला सीजन पिछले साल खेला गया था।जिसमें 6 टीमों ने हिस्सा लिया था।
पहले सीजन का खिताब एडेन मार्करम की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अपने नाम किया था। अब अगले सीजन की तारीखों क ऐलान भी हो चुका है 10 जनवरी से लीग के दूसरे सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले सैम करन अब SA लीग में एक नई फ्रेंचाईजी से खेलते हुए नजर आएंगे।
सैम करन खेलते दिखेंगे मुंबई इंडियंस की टीम से
25 साल के सैम करन दुनिया जके उभरते हुए ऑल राउंडर्स में से एक हैं। उन्होंने बेहद हि कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना अलग मुकाम बना दिया है। इसी के चलते वो आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सबसे महँगे खरीदे जाने वाले खिलाड़ी बने थे। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18.50 करोड़ की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था। कुछ महीनों के अंतराल साउथ अफ्रीका में SA टी-20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। SA लीग में वो MI केप टाउन की ओर से खेलते हुए दिखेंगे।
सैम करन को SA टी-20 लीग में एमआई मार्की प्लेयर के तौर पर टीम के साथ जोड़ा था। पिछले सीजन उनका प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था। इस सीजन टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। आपको बता दें एमआई केपटाउन की कप्तानी अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान के हाथों में हैं।
10 जनवरी से शुरू होगी SA T20 लीग
SA T20 लीग का पहला सीजन बेहद सफल साबित हुआ था। इसी को देखते हुए अब साउथ अफ्रीकन क्रिकेट बोर्ड ने लीग के दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया है। 10 जनवरी से SA T20 लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा। एक महीने तक चलने वाली इस लीग में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबले 10 फरवरी को खेला जाएगा।
Also Read : लियाम लिविंगस्टोन ने पंजाब किंग्स का छोड़ा साथ, अब टी20 लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे