आईपीएल के हर एक मुकाबलें के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव होना लाजमी है. ऐसा ही कुछ मंगलवार को हुए आईपीएल के डबल धमाके के मुकाबलें के बाद भी देखने को मिला. कल रात हुए हैदराबाद और राजस्थान की मैच में संजू सैमसन ने शानदार 82 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्ज़ा किया था. तो आज दिन में हुए पहले मुकाबलें में शिखर धवन ने उन्हें 24 घंटे से भी कम समय के अन्दर में फिर से पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर वापस अपना कब्ज़ा कर लिया. तो वही मैच में दिल्ली के युवा गेंदबाज आवेश खान ने 3 विकेट लेकर पर्पल कैप की तरफ अपने कदम तेजी से बढ़ा दिए हैं.
तो वही शाम को हुए पंजाब और मुंबई के बीच हुए मुकाबलें में पंजाब के कप्तान राहुल के पास एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेलके धवन को पीछे छोड़ने का मौका था, लेकिन वो ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए. और फिलहाल वो इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. तो वहीं पर्पल कैप की रेस में दुसरे पायदान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स के युवा गेंदबाज आवेश खान ने 3 विकेट हासिल कर इस लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज हर्शल पटेल से विकेट के फासले को 8 विकेट से कम करके 5 विकेट कर दिया.
धवन ने किया ऑरेंज कैप पर फिर से कब्ज़ा
बीते कल हुए राजस्थान रॉयल्स और सनराईज्र्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबलें में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 82 रनों की शानदार पारी खेली थी. उनकी टीम मैच को जीत तो नहीं पायी. लेकिन संजू ने इस शानदार पारी की बदौलत ऑरेंज कैप की रेस में शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा कर लिया.
आज के आईपीएल के डबल धमाके के मुकाबलें के पहले मुकाबलें में जब कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ शिखर धवन बल्लेबाजी करने आये तो उन्हें ऑरेंज कैप को संजू सैमसन से वापस लेने के लिए केवल 3 रन बनाने की जरुरत थी. धवन ने इस मैच में 24 रन बनाये और सैमसन को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप पर फिर से अपना कब्ज़ा कर लिया. धवन के नाम अब कुल 11 मुकाबलें में 454 रन हो गए हैं.
डबल धमाके के दुसरे मुकाबलें में टॉस हार पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो पंजाब के कप्तान राहुल के पास मौका था कि वो इस मैच में एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेल के शिखर धवन को ऑरेंज कैप की रेस में पीछे छोड़ दें. राहुल ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वो 21 रन ही बना पाए और वो ये शानदार मौका चूक गए.
POS | PLAYER | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Avg | BF | SR | 100 | 50 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Shikhar Dhawan | 11 | 11 | 1 | 454 | 92 | 45.40 | 348 | 130.45 | 0 | 3 | 55 | 9 |
2 |
Sanju Samson
|
10 | 10 | 2 | 433 | 119 | 54.12 | 305 | 141.96 | 1 | 2 | 41 | 15 |
3 |
KL Rahul
|
10 | 10 | 2 | 422 | 91* | 52.75 | 319 | 132.28 | 0 | 4 | 36 | 18 |
4 | Faf du plesis | 10 | 10 | 2 | 394 | 95* | 49.25 | 279 | 141.21 | 0 | 4 | 38 | 15 |
5 |
Rituraj Gayakwad
|
10 | 10 | 1 | 362 | 88* | 40.22 | 264 | 137.12 | 0 | 3 | 40 | 13 |
पर्पल कैप पर हर्शल पटेल का कब्ज़ा बरक़रार
आईपीएल 2021 में विकेट लेने के मामले में हर्शल पटेल काफी आगे है. हर्शल अभी फिलहाल 10 मुकाबलों में 23 विकेट के साथ पर्पल कैप की ल्लिस्ट में टॉप पर हैं. आज के हुए डबल धमाके के मुकाबलें से पहले हर्शल दुसरे पायदान पर काबिज आवेश खान से 8 विकेट आगे थे. कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबलें में दिल्ली कैपिटल्स मैच तो नहीं जीत पाई, लेकिन आवेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किये और इसी के साथ अब उनके नाम 11 मुकाबलें में कुल 18 विकेट हो गए हैं. और वो पहले पायदान पर काबिज हर्शल से अब 5 विकेट पीछे रह गए हैं.
तो वहीं शाम को हुए मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मुकाबलें में मुंबई के तरफ से दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुम्राह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किये और इसी के साथ उनके नाम अब 11 मुकाबलों में कुल 16 विकेट हो गये हैं. और वो पर्पल कैप की लिस्ट में फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं. तो वहीं पंजाब के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी मैच में 1 विकेट लेकर पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप 5 में अपनी एंट्री कर ली है. शमी के नाम अब इस टूर्नामेंट के 11 मुकाबलें में कुल 13 विकेट हो गए हैं, और वो फिलहाल इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है.
POS | PLAYER | Mat | Inns | Ov | Runs | Wkts | BBI | Avg | Econ | SR | 4w | 5w |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | Harshal Patel | 10 | 10 | 36.2 | 312 | 23 | 5/27 | 13.56 | 8.58 | 9.47 | 1 | 1 |
2 | Avesh Khan | 11 | 11 | 41 | 300 | 18 | 3/13 | 16.66 | 7.31 | 13.66 | 0 | 0 |
3 | Jasprit Bumrah | 11 | 11 | 43 | 328 | 16 | 3/36 | 20.50 | 7.62 | 16.12 | 0 | 0 |
4 | Mohammad Shami | 11 | 11 | 40.4 | 311 | 14 | 3/21 | 22.21 | 7.64 | 17.42 | 0 | 0 |
5 | Chris Morris | 9 | 9 | 33 | 298 | 14 | 4/23 | 21.28 | 9.03 | 14.14 | 1 | 0 |