आईपीएल 2018 पूरे शबाब पर है। रोजाना कई रिकॉर्ड बने और बिगड़ रहे हैं। मुंबई के युवा गेंदबाज मंयक मार्कंडेय विकेट के लिहाज से सामने शीर्ष पर बने हुए हैं। इसी के साथ वो पर्पल कैप सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं।
आईपीएल 2018 में अभी तक 14 मैच खेले जा चुके हैं,पर्पल कैप भी रोजाना सिर बदल रही है। आज हम आपकों बताने जा रहे हैं पर्पल कैप के पांच बड़े दावेदारों पर…
1- मंयक मार्कंडेय
मुंबई इंडियंस के 20 वर्षीय युवा गेंदबाज मंयक मार्कंडेय ने इस आईपीएल में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। भटिंठा पंजाब के खिलाड़ी मंयक पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं।मंयक ने आईपीएल के 4 मैचों में 15 ओवर गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट हासिल किए। इस दौरान मंयक ने 7.53 की इकॉनामी से 113 रन दिए। मंयक के सिर इस सीजन पर्पल कैप सज चुकी है।
2- क्रिस वोक्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के गेंदबाज क्रिस वोक्स के सिर भी पर्पल कैप सज चुकी है। वॉक्स आईपीएल के अभी तक 4 मैच इस सीजन में खेले। 4 मैचों के 11.2 ओवर में 10.46 की इकॉनामी से 150 रन देते हुए 8 विकेट अपने नाम किए। क्रिस वोक्स पर्पल कैप के दावेदारों में से एक है।
3- सुनील नरेन
सोमवार को हुए मैच में पर्पल कैप सुनील नरेन के सिर पर जा पहुंची है। सुनील नरेन ने आईपीएल के अभी तक 4 मैचों के 15 ओवर में 82 रन दिए और 7 विकेट अपने नाम किए।दिल्ली के खिलाफ सुनील नरेन ने 3 ओवर में 18 रन देते हुए 3 विकेट झटके ।
4- उमेश यादव
पर्पल कैप की रेस में आरसीबी के तेज गेंदबाजी उमेश यादव चौथे नंबर पर शामिल हैं। उमेश यादव ने अभी तक आईपीएल के 4 मैचों में 9.06 की इकॉनामी से 145 रन देते हुए 7 विकेट अपने नाम हासिल किए। सोमवार को हुए मैच में उमेश यादव ने मैच की पहली दो गेंदों में दो विकेट लगातार लिए। वहीं पंजाब के खिलाफ एक ओवर में तीन विकेट झटके थे।
5- राहुल तेवतिया
सोमवार को केकेआर के खिलाफ दिल्ली के गेंदबाज राहुल तेवतिया ने शानदार गेंदबाजी। इस मैच में राहुल ने 3 ओवर में 18 रन देते हुए 3 विकेट झटके। वहीं राहुल ने इस सीजन आईपीएल के 4 मैचों में 15 ओवर गेंदबाजी की। 7.13 की औसत से 107 रन देते हुए तेवतिया ने 6 विकेट अपने नाम किए हैं। पर्पल कैप की रेस में तेवतिया भी शामिल हैं।
क्रमांक | खिलाड़ी | मैच | विकेट |
---|---|---|---|
1 | मंयक मार्कंडेय (मुंबई) | 4 | 8 |
2 | क्रिस वोक्स (बैंगलोर) | 4 | 8 |
3 | सुनील नरेन (कोलकाता) | 5 | 7 |
4 | उमेश यादव (आरसीबी) | 4 | 7 |
5 | राहुल तेवतिया(दिल्ली) | 4 | 6 |