मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन मं मुंबई इंडियंस की टीम जीत के रथ पर सवार है। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने शुक्रवार को एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राईडर्स को बहुत ही आसानी के साथ 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर से नंबर वन पर पहुंच गई है।

मुंबई इंडियंस को मिली केकेआर के खिलाफ शानदार जीत

मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में बहुत ही खतरनाक लय में दिख रही है। इस टीम ने अपने 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक अर्जित कर लिए हैं। मुंबई की टीम अब प्लेऑफ से कुछ ही कदम की दूरी पर खड़ी हैं।

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस

कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस के लिए उनके गेंदबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और केकेआर की टीम को केवल 148 रनों के स्कोर पर ही रोक लिया।

क्विंटन डी कॉक ने कहा हम एक समय में सोचते हैं एक मैच के बारे में

कोलकाता नाइट राईडर्स के इस स्कोर के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने बहुत ही आसानी के साथ 17वें ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बहुत ही बेहतरीन पारी खेली, जिन्होंने 44 गेंदों में 78 रन की पारी खेली।

मुंबई इंडियंस

Advertisment
Advertisment

जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्विंटन डी कॉक ने अपनी टीम की योजना पर कहा कि वो एक समय में एक ही मैच के बारे में सोचते हैं। डी कॉक ने कहा

“हमने इस मैच से पहले कुछ खास योजना नहीं बनाई थी। हम जानते हैं कि हमारी ताकत क्या है। हमारी टीम के पास काफी अनुभव है और हमें सिर्फ मैदान पर अच्छा करने की जरूरत है। प्लेऑफ की तैयारी अभी शुरू नहीं हुई है। हम एक समय में एक मैच के बारे में सोचते हैं। जो कुछ भी हो, हमें चीजें सरल बनाए रखनी है और अपनी ताकत के अनुसार खेलने की जरूरत है। प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन अच्छा क्रिकेट खेलना हमारे हाथ में है।”

हमारे खिलाड़ी नहीं सोचते हैं आगे का

अपनी टीम के गेंदबाजों को लेकर डी कॉक ने कहा कि

“मुझे लगता है कि हमने राहुल चाहर का समर्थन किया है। उन्हें भी अपने आप पर भरोसा है। ये एक खिलाड़ी की सफलता की कुंजी है। वो अपनी प्रतिभा के बारे में जानते हैं। उन्हें पता है कि अगर उनका एक मैच खराब होता है, तो वह मजबूती से वापसी करेंगे। हम भी यह जानते हैं। एक खिलाड़ी के रूप में हम केवल अन्य खिलाड़ियों का समर्थन कर सकते हैं।”

रोहित शर्मा

इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कहा कि

हम साधारण क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। हमारे पास खिलाड़ियों का एक बड़ा यूनिट है। वे समझते हैं कि उन्हें बहुत आगे की बात नहीं सोचनी है। सच कहूं तो, हम वास्तव में विकेट के बारे में बात नहीं करते हैं। हम चीजों का आकलन करना पसंद करते हैं। हर वक्त सक्रिय रहने के बजाय हम उस समय परिस्थिति का आकलन करके उससे निपटने की कोशिश करते हैं।”