IPL 2021: भारत छोड़ स्वदेश लौटने से पहले भावुक हुई क्विंटन डी कॉक की पत्नी, पोस्ट कर कही ये बात 1

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की पत्नी साशा हार्ली ने भारत छोड़ने के बाद इंस्ट्राग्राम पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया। शनिवार को मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे  क्विंटन डी कॉक की पत्नी साशा ने भारत में कोविड 19 संकट को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने लिखा कि इतनी जल्दी भारत छोड़ने से दुखी हूं। हम भारत के साथ हैं, सुरक्षित रहें। साशा हार्ली अपने पति  डी कॉक के साथ आईपीएल 2021 के बायो-बबल में थी।

क्विंटन डी कॉक की पत्नी ने किया भावुक पोस्ट

IPL 2021: भारत छोड़ स्वदेश लौटने से पहले भावुक हुई क्विंटन डी कॉक की पत्नी, पोस्ट कर कही ये बात 2

Advertisment
Advertisment

साशा हार्ली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मुंबई इंडियंस के भारतीय खिलाड़ियों की पत्नियों के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि  इतनी जल्दी भारत छोड़ने से दुखी हूं। लेकिन मुंबई इंडियंस के परिवार के साथ बिताया समय शानदार रहा। आप सभी स्पेशल लेडीज को मिस करूंगी। उन्होंने भारत के कोविड संकट पर लिखा कि हम इस समय भारत के साथ हैं। कृपया सुरक्षित रहें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sasha De Kock (@sashadekock)

आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद विदेशी खिलाड़ी और सदस्य भी अपने-2 देशों को लौट रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी और सदस्य उन लोगों में से हैं जो सबसे पहले भारत छोड़कर अपने देश लौट रहे हैं। साशा की पोस्ट इशारा करती है वो और उनके पति डी कॉक साउथ अफ्रीका पहुंच गए हैं। प्रोटोकॉल के मुताबिक उन्हें वहां होम आइसोलेशन में रहना होगा।

मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे क्विंटन डी कॉक

IPL 2021: भारत छोड़ स्वदेश लौटने से पहले भावुक हुई क्विंटन डी कॉक की पत्नी, पोस्ट कर कही ये बात 3

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की बात करें तो वो साल 2019 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिलीज किए जाने के बाद वो मुंबई से जुड़े थे। वो मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। आईपीएल 2019 में डिकॉक ने 529 रन बनाए और आईपीएल 2020 में उनके बल्ले से 503 रन निकले। इस आईपीएल में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 70 रन की पारी खेली।

Advertisment
Advertisment