IPL 2022 का आगाज 26 मार्च से होने वाला है, लेकिन पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के कुछ पूर्व खिलाड़ियों IPL की आलोचना करते हुए दिखे। उन्होने इंग्लैंड को एशेज सीरीज(Ashes Series) में मिली हार का कारण भी IPL को ही बताया है, जिस पर टीम इंडिया के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन(Ravichandran Ashwin) ने करारा जवाब दिया है।
IPL को ठहराया जिम्मेदार
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में हुई Ashes Series में 4-0 से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी, जिसके बाद से ही इंग्लैंड के कुछ पूर्व क्रिकेटर इंग्लैंड की इस अपमानजनक हार का जिम्मेदार IPL को बता रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन और डेविड गॉवर ने IPL को ही Ashes में मिली हार का कारण ठहराया है। जिसके जवाब में टीम इंडिया के स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
रविचंद्रन अश्विन ने दिया जवाब
इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार पर बार बार पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर IPL को जिम्मेदार ठहरा रहे थे, जिस पर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इनके बयानों पर विस्तार से बात की। अश्विन ने कहा-
इसे दो सप्ताह पहले शुरू होने के क्या नुकसान है, जब यह दूसरे देशो की बात आती है? वे पहले ही अपना अंतराष्ट्रीय कैलेंडर निर्धारित कर चुके होंगे। उदाहरण के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम IPL के दौरान विभिन्न देशो के खिलाफ खेल रही होगी। यहां तक की श्रीलंका IPL विंडो के दौरान के दौरान कुछ इंटरनेश्नल मैच खेलता है।
अश्विन ने आगे कहा-
ज्यादातर साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैड और न्यूजीलैंड IPL मैचो के आधार पर ही अपने इंटरनेश्नल खेलो का कार्यक्रम निर्धारित करता है।
अश्विन ने लॉरेंस बूथ( अंग्रेजी पत्रकार) के IPL मैचो पर किये गये ट्वीट को लेकर कहा, जिसमें लॉरेंस ने कहा था कि IPL में साल का एक तिहाई हिस्सा लगता है। उन्होनें इस बात पर कहा-
इंग्लिश प्रीमियर लीग भी होता है जिसमें लगभग 6 महीने की विंडो होती है। खिलाड़ियों के बीच अधिक अंतराल होगा और हर सप्ताह में केवल एक या दो मैच ही होंगे।
राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा होंगे अश्विन
टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को IPL 2022 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने अश्विन को 5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। IPL 2022 का आगाज वैसे तो 26 मार्च से होने वाला है, जिसके लिए अब एक महीने से भी कम का समय बचा रह गया है। जिसके लिए सभी टीमें जोरो से प्रैक्टिस में लगी हुई है। IPL 2022 के सभी मैच मुंबई और पुणे में ही होने वाले हैं। IPL 2022 का ये सीजन बेहद जबरदस्त तरीके का होने वाला है क्योंकि इस बार दो नयी टीमें डेब्यू करने वाली है। अब ये दोनो टीमें पुरानी टीमों पर भारी पड़ सकती है या नहीं ये तो अब वक्त ही बतायेगा।