राहुल द्रविड़ की वजह से 25 साल के महेंद्र सिंह धोनी को मिली थी टीम इंडिया की कप्तानी, जाने क्या था सचिन का रोल 1

भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक से एक बड़े कप्तान मिले। भारत ने अब तक कई कप्तान दिए हैं लेकिन इनमें से कुछ नाम ने जबरदस्त सफलता हासिल की। जब भारत के कप्तान की सफलता की बात करें तो हर किसी के मन में एक ही नाम सबसे पहले आएगा वो है महेन्द्र सिंह धोनी…

2007 विश्व टी20 में महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम की मिली कप्तानी

वैसे भारत को महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा भी कुछ बेहतर कप्तान मिले हैं लेकिन जिस तरह की कप्तानी धोनी ने की है उसने एक तरह से भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की।

Advertisment
Advertisment

राहुल द्रविड़ की वजह से 25 साल के महेंद्र सिंह धोनी को मिली थी टीम इंडिया की कप्तानी, जाने क्या था सचिन का रोल 2

साल 2007 के विश्व टी20 में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चौंकाते हुए युवा खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी को कप्तानी थमा दी। इसके बाद तो एमएस धोनी ने 2007 के विश्व टी20 को भारत के खाते में डालते हुए हैरतअंगेज कारनामा किया जिसके बाद उन्हें वनडे और टेस्ट की कप्तानी भी मिल गई।

टेस्ट और वनडे क्रिकेट में धोनी ने हासिल की जबरदस्त सफलता

धोनी ने कप्तानी मिलने के बाद मानों सफलता को अपने नाम करने की आदत सी बना ली और एक के बाद एक कारनामें करते रहे। धोनी की कप्तानी कौशल से पूरा क्रिकेट जगत उनका मुरिद हो गया जिन्होंने भारत को तीनों ही फॉर्मेट में कायमाबी दिलायी।

धोनी

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद साल 2010 में टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार नंबर वन का स्थान हासिल किया। ये भारतीय क्रिकेट के लिए यादगार पल था जिसके बाद धोनी की ही कप्तानी में भारत ने 2011 के विश्व कप को अपने नाम कर 28 साल के बाद विश्व कप जीतने का इतिहास रचा। तो 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी में भी विजय पताका फहरायी।

महेन्द्र सिंह धोनी को कप्तानी मिलने की कहानी

इन तमाम कामयाबी ने महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बेहतरीन कप्तान बनाया। महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2007 में भारतीय टीम की कप्तानी संभालने के बाद 2017 तक कप्तानी की। इन सालों में उन्होंने भारतीय टीम को काफी ऊंचाईयों पर ले जाने में सफल रहे।

राहुल द्रविड़ की वजह से 25 साल के महेंद्र सिंह धोनी को मिली थी टीम इंडिया की कप्तानी, जाने क्या था सचिन का रोल 3

अब आखिर कैसे भारतीय टीम में 2-3 साल के करियर के बाद भी धोनी को कप्तानी मिल गई और उन्हें कप्तानी बनाने के पीछे किनका हाथ था ये सबसे बड़ी बात है तो आपको इस बारे में हम रूबरू करवाते हैं।

सचिन के अलावा राहुल द्रविड़ ने दी थी धोनी को कप्तानी देने की सलाह

भारतीय क्रिकेट टीम साल 2007 के वनडे विश्व कप में काफी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पूरी तरह से बैकफुट पर दिखायी दे रही थी। टीम काफी ज्यादा निराश थी और साथ ही टीम में कोच ग्रेग चैपल का सीनियर खिलाड़ियों के साथ विवाद गहराता गया। अब टीम संकट की स्थिति में थी जिनको फिर से उठने की जरूरत थी।

राहुल द्रविड़ की वजह से 25 साल के महेंद्र सिंह धोनी को मिली थी टीम इंडिया की कप्तानी, जाने क्या था सचिन का रोल 4

इसी बीच सीनियर खिलाड़ियों की क्षमताओं पर सवाल खड़े होने के साथ ही 2007 के विश्व टी20 से ठीक पहले धोनी को कप्तानी दे दी गई। धोनी को कप्तानी देने में सचिन तेंदुलकर का बड़ा हाथ रहा। सचिन ने चयनकर्ताओं से बात करके धोनी को कप्तानी देने की बात कही जिसे हर कोई जानता है लेकिन इसमें एक और दिग्गज का सबसे बड़ा हाथ रहा जिसे कोई नहीं जानता है।

राहुल द्रविड़ ने टी20 विश्व कप खेलना चाह रहे सीनियर खिलाड़ियों को रोका

ये दिग्गज और कोई नहीं बल्कि उस समय के वनडे और टेस्ट कप्तान राहुल द्रविड़ थे। राहुल द्रविड़ ही वो शख्स थे जिन्होंने धोनी को कप्तानी देने का सुझाव देने के साथ ही सीनियर खिलाड़ी गांगुली और सचिन जो टी20 विश्व कप खेलना चाहते थे उनसे बात कर युवा खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट में मौका देने की बात कही।

राहुल द्रविड़ की वजह से 25 साल के महेंद्र सिंह धोनी को मिली थी टीम इंडिया की कप्तानी, जाने क्या था सचिन का रोल 5

 

राहुल द्रविड़ ने सचिन और सौरव गांगुली से बात कर टी20 विश्व कप में उन्हें ना खेलने की सलाह देने के साथ ही रोहित शर्मा और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही।

बीसीसीआई को सुझाया था कप्तानी के लिए धोनी का नाम

भारतीय क्रिकेट टीम के तात्कालिन चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर के साथ राहुल द्रविड़ के मतभेद उभर कर सामने आ गए जिसके बाद द्रविड़ ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष शरद पवार ने सचिन से कप्तानी करने की बात की लेकिन सचिन ने इस पर धोनी का नाम सुझाया। तो द्रविड़ से पूछने पर उन्होंने भी धोनी का नाम लिया।

राहुल द्रविड़ की वजह से 25 साल के महेंद्र सिंह धोनी को मिली थी टीम इंडिया की कप्तानी, जाने क्या था सचिन का रोल 6