भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, राहुल द्रविड़ ने किया श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाने से इंकार 1

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच को लेकर लंबे समय से चली आ रही कशमकश के बीच मंगलवार को भारतीय टीम का नया मुख्य कोच पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को चुन लिया गया है। रवि शास्त्री को मुख्य कोच नियुक्त करने के साथ ही राहुल द्रविड़ को विदेशी दौरो के लिए बल्लेबाजी कोच और जहीर खान को गेंदबाजी कोच बनाया गया है। राहुल द्रविड़ इसके साथ ही भारत ए और भारत अंडर-19 टीम के मुख्य कोच भी हैं।

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, राहुल द्रविड़ ने किया श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाने से इंकार 2

Advertisment
Advertisment

भारत ए के साथ जाने के कारण द्रविड़ नहीं जा पाएंगे श्रीलंका दौरे पर

भारतीय क्रिकेट टीम के विदेशी दौरो के लिए बल्लेबाजी सलाहकार बनाए गए महान बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ को अब भारत ए, भारत अंडर-19 टीम और भारतीय सीनियर टीम के साथ भी समय गुजारना होगा। भारत ए की टीम इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रही है। वहीं भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। ऐसे में राहुल द्रविड़ भारत ए के मुख्य कोच होने के नाते भारत ए के साथ जाएंगे। इसी कारण राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर नहीं जा पाएंगे।विराट कोहली नहीं बल्कि इस स्टार भारतीय खिलाड़ी को पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बताया भारत का भविष्य

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, राहुल द्रविड़ ने किया श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाने से इंकार 3

द्रविड़ को लेकर बीसीसीआई ने भी साफ की स्थिति

Advertisment
Advertisment

सीनियर टीम के विदेशी दौरों के लिए बल्लेबाजी कोच बनाए गए राहुल द्रविड़ को लेकर बीसीसीआई के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि “वो श्रीलंका नहीं जाएंगे और वो इसकी जगह भारत ए के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएंगे। साथ ही साथ हम ये भी उम्मीद नहीं कर सकते कि वो भारत के पूरे विदेशी दौरो पर हमेशा जाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर भारत, दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर एक महीने के लिए रहेगी और आधे महीने के लिए रहेगी तो वो इस दौरान दो या तीन सप्ताह तक के लिए ही रह सकते हैं। वो खिलाड़ियों की जरूरतों के हिसाब से ही जुड़े रहेंगे।”

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, राहुल द्रविड़ ने किया श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाने से इंकार 4

जहीर के बारे में अबतक नहीं हो पायी है चर्चा

भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। भारतीय टीम के साथ राहुल द्रविड़ के जुड़ने के बाद उनके जाने की संभावना तो नहीं है वहीं बीसीसीआई ने नए गेंदबाजी कोच जहीर खान की उपलब्धता के बारे में कहा कि “जहीर के मामले को लेकर अब तक तो चर्चा नहीं की गई है। लेकिन हो सकता है कि जहीर खान टीम के साथ रूक भी सकते हैं या नहीं भी। ये काम करने की जरूरत पर निर्भर  करेगा।”एक बार फिर रवि शास्त्री के सामने चली दादा की दादागिरी, जहीर खान को गेंदबाजी कोच नहीं बनाना चाहते थे रविशास्त्री

भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, राहुल द्रविड़ ने किया श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के साथ जाने से इंकार 5