अजिंक्य रहाणे को ट्रेड कर सकती है राजस्थान रॉयल्स, इस फ्रेंचाइजी से चल रही बात 1

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी और आईपीएल 2011 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें खरीद लिया था। टीम पर बैन लगने की वजह से उन्होंने दो साल पुणे के लिए खेला लेकिन फिर राजस्थान में वापस आ गये।

अजिंक्य रहाणे ट्रेड हो सकते हैं

अजिंक्य रहाणे

Advertisment
Advertisment

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे अजिंक्य रहाणे को टीम ट्रेड कर सकती है। उसके लिए फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स से बात भी कर रही है। इस बारे में आईएएनएस से बात करते हुए सोर्स ने कहा

“डीसी अजिंक्य रहाणे को लेना चाह रही है लेकिन यह कहना अभी काफी जल्दीबाजी होगी। खिलाड़ी को लेने से पहले काफी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। पूरे मामले में आरआर के लिए छूट भी नहीं ली जा सकती क्योंकि वह उनके लिए एक बड़े एम्बेसडर रहे हैं। लेकिन हां, बातचीत जारी है।”

अनुभव देख रही दिल्ली

अजिंक्य रहाणे को ट्रेड कर सकती है राजस्थान रॉयल्स, इस फ्रेंचाइजी से चल रही बात 2

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज क्रम में अनुभव की कमी है और इसी वजह से पिछले सीजन उन्हें कुछ मैचों में हार भी मिली थी। टीम ने पिछले सीजन शिखर धवन को ट्रेड किया था और उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। सोर्स ने आगे बताया

“टीम ने युवाओं और अनुभव के बीच सही संतुलन प्राप्त करने का प्रयास किया है और रहाणे क्या लाते हैं, इसके बारे में बात करने की जरूरत नहीं है। धवन और ईशांत शर्मा ने दिखाया कि डग-आउट में अनुभवी प्रमुख होने का मतलब है क्या होता है। अगर दिल्ली को इसमें सफलता मिलती है तो यह सपने की तरह होगा।”

इसे दे सकती है दिल्ली

अजिंक्य रहाणे को ट्रेड कर सकती है राजस्थान रॉयल्स, इस फ्रेंचाइजी से चल रही बात 3

Advertisment
Advertisment

अगर अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होते हैं तो इसके बदले राजस्थान में भी दिल्ली का कोई खिलाड़ी शामिल होगा। इस समय राजस्थान की नजर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो या मनजोत कालरा पर होगी।

मुनरो को टीम टीम कॉम्बिनेशन की वजह से उन्हें सीजन काफी कम मौके मिले थे वहीं मनजोत कालरा को दो सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसा भी हो सकता है कि ये दोनों खिलाड़ी ही रहाणे के साथ ट्रेड ही जाये।