आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला ने महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास पर दिया ये बयान 1

भारतीय क्रिकेट टीम से पिछले कुछ समय से पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पूरी तरह से दूर हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टीम में अब तक कोई मैच नहीं खेल सके हैं। भारतीय टीम इस बीच विश्व कप के बाद से एक के बाद एक कई सीरीज खेल चुकी है।

महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से लगातार हैं टीम से दूर

भारत की विश्व कप के बाद से खेली गई इन सीरीज में हर बार नजरें टीम चयन पर होती है जहां महेन्द्र सिंह धोनी के टीम में चुने जाने की उम्मीद तो होती है लेकिन हर बार धोनी टीम में नजर नहीं आ रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला ने महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास पर दिया ये बयान 2

विराट कोहली एंड कंपनी में वैसे तो महेन्द्र सिंह धोनी को इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए तो चुना जाना बनता है लेकिन इस तरह से धोनी का लगातार टीम से दूर होना, उनके संन्यास की खबरों को भी हवा दे रहा है।

महेन्द्र सिंह धोनी कब उतरेंगे मैदान में, सबसे बड़ा सवाल?

महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ महीनों में ना केवल इंटरनेशनल मैच बल्कि एक भी प्रतियोगिता मैच नहीं खेले हैं। ऐसे में कई लोग मान रहे हैं कि धोनी ने अब क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चा देखी और सुनी जा सकती है।

आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला ने महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास पर दिया ये बयान 3

Advertisment
Advertisment

वैसे जिस तरह से धोनी के नाम पर चयन समिति के द्वारा कोई चर्चा नहीं की जा रही है उससे तो ये तय ही नहीं हो पा रहा है कि धोनी फिर से कब वापसी करेंगे या उन्होंने अपने करियर को लेकर कोई फैसला ले लिया है। लेकिन वो अगले महीनें से शुरू हो रहे आईपीएल में सीएसके का नेतृत्व करेंगे।

राजीव शुक्ला ने कहा, धोनी को तय करना है कब लेना है संन्यास

जहां कई लोग ये मान बैठे है कि धोनी का करियर खत्म हो रहा है वहीं आईपीएल के चैयरमैन राजीव शुक्ला मानते हैं कि धोनी में अभी भी बहुत क्रिकेट बचा हुआ है और वो अपने करियर को लेकर खुद फैसला लेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी

राजीव शुक्ला ने कहा कि एक ऐसी नीति जो किसी खिलाड़ी को तय करने की अनुमति देती है कि उसे कब ये कॉल लेना है। धोनी एक महान क्रिकेटर हैं और उनमें अभी बहुत क्रिकेट बची है। लेकिन उन्हें तय करना होगा कि उन्हें संन्यास कब लेना चाहिए।