"भारतीय कप्तान विराट कोहली को पसंद नहीं हैं अफरीदी, उस पर कभी बात तक नहीं करते" 1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इन दिनों भारतीयों के निशाने पर हैं। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे शाहिद अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस विवादित टिप्पणी के बाद तो शाहिद अफरीदी की जमकर आलोचना की जा रही है।

शाहिद अफरीदी की हो रही है कड़ी आलोचना

हमारे देश के प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद भारतीय इन दिनों अफरीदी पर जबरदस्त रूप से भड़के हुए हैं। जिसमें भारत के क्रिकेटर्स भी अफरीदी को आड़े हाथ लेते हुएओ खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

शाहिद अफरीदी

जिसके बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का भी बयान आया है। राजकुमार शर्मा ने शाहिद अफरीदी की कड़ी आलोचना करते हुए साफ शब्दों में कहा कि अफरीदी गंभीरता से लेने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

राजकुमार शर्मा ने कहा, अफरीदी नहीं हैं गंभीरता से लेने वाले व्यक्ति

राजकुमार शर्मा को जब अफरीदी की इस विवादित बयानबाजी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “अफरीदी गंभीरता से लेने वाले व्यक्ति नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट में कोई भी अफरीदी को गंभीरता से नहीं लेता है। यहां तक कि जब वो खेलते थे तो भी उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाता था। वो इसके हकदार भी नहीं हैं क्योंकि इस तरह की बातें किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।”

"भारतीय कप्तान विराट कोहली को पसंद नहीं हैं अफरीदी, उस पर कभी बात तक नहीं करते" 2

Advertisment
Advertisment

“अफरीदी एक नकारात्मक व्यक्ति हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अफरीदी के बारे में कभी बात नहीं करते हैं। वो इतने महत्वपूर्ण नहीं हैं कि उनके बारे में बात करनी चाहिए।”

अफरीदी कर रहे हैं राजनेता बनने की कोशिश

इसके आगे विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने अफरीदी को लेकर कहा कि “40 साल के इस खिलाड़ी को सीखना चाहिए कि आचरण कैसे किया जाता है। मुझे लगता है कि अफरीदी राजनेता बनने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए भारत के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करके पाकिस्तान में लोकप्रिय होना चाहते हैं।”

शाहिद अफरीदी

“उन्हें अपने देश के लिए खड़ा होना चाहिए। लेकिन कभी भी किसी देश या उनके पीएम के बारे में ऐसे गलत शब्दों का इस्तेमाल करना नहीं चाहिए। पहले भी अफरीदी को कोई गंभीरता से नहीं लेता था और अब भी बिल्कुल नहीं लेंगे।”