धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार बोले रविचंद्रन अश्विन 1

भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय और टी 20 क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने यह बेहद ही चौकने वाला निर्णय बुधवार शाम में किया. धोनी अब देश के लिए एक कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे.

महेंद्र सिंह धोनी के अचानक सीमित ओवर्स की कप्तानी छोड़ने के बाद क्रिकेट जगत के सभी दिग्गज धोनी के इस फैसले को सही मान रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी का पूरा समर्थन भी कर रहे हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : अपने एक आलोचक को दिया रविचंद्रन अश्विन ने मुहं तोड़ जवाब

महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद सभी की उत्सुकता इस बात को लेकर काफी बढ़ गयी थी, कि भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ चुनिन्दा खिलाड़ियों का इस पर क्या रिएक्शन रहता हैं. खासतौर पर टीम के स्टार ऑल राउंडर रविचंद्रन अश्विन की धोनी के कप्तानी छोड़ने पर क्या प्रतिक्रिया रहती हैं.

रविचंद्रन अश्विन ने धोनी के कप्तानी के इस्तीफे के पूरे 24 घंटे के बाद एक ट्वीट किया और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ भी की.

यह भी पढ़े : भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज़ रवि अश्विन ने उड़ाया इस हरफनमौला खिलाड़ी का मजाक

Advertisment
Advertisment

आर. अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि

”आपकी कप्तानी का सफर वाकई में अद्भुत रहा, आपने अपनी कप्तानी के अंतर्गत कई लाजवाब कीर्तिमान स्थापित किये. अब कप्तानी छोड़ने के बाद भी धमाके करते रहना.”

आर. अश्विन ने इसके बाद एक और ट्वीट किया और लिखा-

”चैंपियंस ट्राफी के अंतिम ओवर के दौरान आपके साथ जो विचार विमर्श हुआ था, उसको मैं जिंदगी भर नहीं भुला सकता. आपके साथ अनेक यादगार जीत दर्ज की हैं.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.