महेंद्र सिंह धोनी जल्द कर सकते हैं वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा: रवि शास्त्री 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले काफी महीनों से टीम से दूर हैं। महेन्द्र सिंह धोनी इंग्लैंड में पिछले साल जुलाई में आईसीसी विश्व कप के खत्म होने के बाद से अब तक कोई मैच नहीं खेल सके हैं। लगातार हर सीरीज में दूर रहने के कारण महेन्द्र सिंह धोनी के करियर में आगे खेलने के बारे में सवाल मन में हिलकोले मारते जा रहे हैं।

रवि शास्त्री ने दिया संकेत, धोनी जल्द ले सकते हैं वनडे से संन्यास

लगातार एक के बाद एक सीरीज में दूर रहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी के करियर के आगे की योजना को लेकर एक बड़ी खबर आयी है जिसमें अब संकेत मिले हैं कि धोनी वनडे क्रिकेट से तो जल्द ही संन्यास ले सकते हैं तो वहीं टी20 क्रिकेट कुछ समय तक खेलना जारी रख सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

धोनी

जी हां… आपने सही सुना… महेन्द्र सिंह धोनी अब जल्द ही वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने जा रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक समाचार पत्र को भारत के कोच रवि शास्त्री ने दिए अपने इंटरव्यू के दौरान कहा।

शास्त्री ने एक निजी समाचार पत्र से कहा, धोनी अब वनडे करियर में ले सकते हैं संन्यास

रवि शास्त्री ने अपने इस इंटरव्यू में महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कहा कि” धोनी जल्द ही अपना वनडे करियर खत्म करने की घोषणा सकते हैं।”

महेंद्र सिंह धोनी जल्द कर सकते हैं वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा: रवि शास्त्री 2

Advertisment
Advertisment

रवि शास्त्री ने अपने इस इंटरव्यू में आगे कहा कि “हमारी एमएस धोनी से बात हुई है और वो हमारे बीच हैं। उन्होंने अपना टेस्ट करियर समाप्त किया है और जल्द ही वनडे करियर से संन्यास ले सकते हैं। धोनी लगातार सभी फॉर्मेट खेले और इसलिए उनका सम्मान होना चाहिए।”

टी20 विश्व कप तक धोनी टी20 फॉर्मेट में खेलना रख सकते हैं जारी

वहीं शास्त्री ने धोनी के टी20 विश्व कप तक खेले जा सकने के भी संकेत देते हुए कहा कि “हो सकता है कि वो अब केवल टी20 मैच ही खेलना चाहें। वो आईपीएल में खेलने जा रहे हैं और अब ये देखना है कि आगे के लिए क्या फैसला लेते हैं। “

महेंद्र सिंह धोनी

रवि शास्त्री ने यहां पर धोनी के आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी टी20 विश्व कप में उनके खेलने के संकेत देते हुए कहा कि” हमें व्यक्ति के अनुभव और फॉर्म पर विचार करना होगा। उन्हें पांचवें-छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी। अगर धोनी आईपीएल में अच्छा खेलते हैं तो वो खुद को दावेदार में शामिल कर देंगे।”