भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेना आज तक एक रहस्य बना हुआ है| लेकिन यह राज आखिर कब तक राज बना रहेगा| टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी के  इस राज को खोल दिया है|

एक रिपोर्ट के अनुसार रविशास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास से जुड़ी कुछ बातें बताई, उसने कहा, कि धोनी को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की वजह उनकी फिटनेस हो सकती है|

Advertisment
Advertisment

शास्त्री ने कहा, कि धोनी ने महसूस किया होगा कि क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में सामंजस्‍य बैठाना उनके लिए मुश्‍किल साबित हो रहा है। वहीं टेस्‍ट क्रिकेट काफी थकावट भी पैदा करता है।

महेंद्र सिंह को इस तरह से अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से सभी खिलाड़ी हैरान रह गए| रवि शास्त्री ने कहा, कि अब धोनी को यह समझ आने लगा था कि उनकी जिम्मेदारी उठाने वाला कोई खिलाड़ी टीम में आ चुका है| अगर हम धोनी के संन्यास लेने से पहले कुछ मैचों पर नजर डालें तो यह मालुम हो जायेगा कि आखिर धोनी ने संन्यास क्यों लिया|

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...