टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का धोनी पर बड़ा बयान, कहा 'धोनी लेना चाहते थे ब्रेक, लेकिन.... 1

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों को अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों में लगी हुई हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले जो मैच खेल रही है उसे टीम के संयोजन के हिसाब से देखा जा रहा है। ऐसे में सभी के जेहन में एक बात है कि क्या महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे ?

महेन्द्र सिंह धोनी के विश्व कप में खेलने ना खेलने को लेकर चर्चा जोरों पर

भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से लगातार टीम से दूर हैं। विश्व कप के बाद से अब तक महेन्द्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में ये बात है कि क्या महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप टीम की योजना में फिट होने जा रहे हैं या नहीं।

Advertisment
Advertisment

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का धोनी पर बड़ा बयान, कहा 'धोनी लेना चाहते थे ब्रेक, लेकिन.... 2

आज फिलहाल के समय को देखे तो हर गली-नुक्कड़ चौराहों पर क्रिकेट फैंस के बीच एक ही बहस का विषय बना हुआ है कि महेन्द्र सिंह धोनी का करियर खत्म हो चुका है या अब भी वो टीम की रणनीति का हिस्सा हैं।

रवि शास्त्री ने महेन्द्र सिंह धोनी के करियर को लेकर दी प्रतिक्रिया

आज टीवी डिबेट में भी इसी बात ने जोर पकड़ा है। वैसे डिबेट में धोनी के संन्यास के बारे में बातें जरूर होंगी क्योंकि उनके बारे में फैंस को कोई स्पष्ट जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है लेकिन इस बार भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी के भविष्य को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री का धोनी पर बड़ा बयान, कहा 'धोनी लेना चाहते थे ब्रेक, लेकिन.... 3

Advertisment
Advertisment

रवि शास्त्री ने दो-टूक इस तरफ इशारा किया है कि अगर धोनी खुद आईपीएल के बाद अपने आपको खेलने के लिए फिट महसूस करते हैं तो वो विश्व कप में खेलेंगे।

धोनी विश्व कप में खेलना चाहेंगे तो वो होंगे टीम का हिस्सा

रवि शास्त्री ने इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए कहा कि “वो व्यक्ति एक महान हैं। आखिरी चीज जो वह चाहते है वह खुद को एक भारतीय टीम में देखना चाहते है, उन्हें पता है कि कब ब्रेक लेना हैं. लेकिन आईपीएल खेलने जा रहे हैं।”

धोनी

शास्त्री ने आगे कहा कि “उन्होंने जितना भी खेल खेला है… अगर वो खुद को इस बात में रखते हैं। अगर उन्हें आईपीएल के बाद लगता है कि ‘मैं भारत के लिए खेलने के लिए फिट हूं’ तो वो खेलेंगे।”