IPL 2018- रोहित की खराब कप्तानी से नहीं बल्कि विराट कोहली के इन 2 समझदारी भरे फैसले की वजह से हारी मुबई इंडियंस 1

इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारवें सीजन में मंगलवार को बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस सीजन के 31वें मैच में आरसीबी की टीम ने एक बार फिर जीत के ट्रेक पर लौटते हुए मुंबई इंडियंस को 14 रनों से हरा दिया।

IPL 2018- रोहित की खराब कप्तानी से नहीं बल्कि विराट कोहली के इन 2 समझदारी भरे फैसले की वजह से हारी मुबई इंडियंस 2
PC_BCCI

आरसीबी की शानदार जीत

Advertisment
Advertisment

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऐसे में टॉस हारकर आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। आरसीबी ने अपने खिलाड़ियों के थोड़े-थोड़े उपयोगी योगदान की मदद से 20 ओवर में 167 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस अंतिम कोशिश के बाद भी लक्ष्य से 14 रन दूर रह गई।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच में हैं ये पांच टर्निंग पॉइंट

मनन वोहरा को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना कर गया काम

आरसीबी की टीम ने जीत के ट्रेक पर लौटने के लिए इस मैच में एक बदलाव किया। इस मैच में क्विंटन डी कॉक के साथी के रूप में मनन वोहरा को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा। विराट कोहली का मनन वोहरा को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना काम कर गया। मनन वोहरा ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। मनन ने 31 गेंदो में 4 छक्कों और 2 चौको की मदद से 47 रनों का स्कोर बनाया।

Advertisment
Advertisment
IPL 2018- रोहित की खराब कप्तानी से नहीं बल्कि विराट कोहली के इन 2 समझदारी भरे फैसले की वजह से हारी मुबई इंडियंस 3
PC_BCCI

हार्दिक पंड्या की नो बॉल ने मैकुलम को करायी वापसी

इस आईपीएल में न्यूजीलैंड के खतरनाक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहे थे। इस मैच में भी ब्रैंडन मैकुलम जूझते नजर आ रहे थे लेकिन पारी के 10वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने मैकुलम को एक कमर से उमर गेंद दे दी। इस गेंद को मैकुलम ने छक्के के लिए भेज दिया साथ ही नो बॉल रही।

नो बॉल के बाद अगली फ्री हिट गेंद पर भी मैकुलम ने एक और छक्का जड़ अपने फॉर्म में वापसी की ओर कदम बढ़ाए। मैकुलम ने 25 गेंदो में 37 रन बनाए।

IPL 2018- रोहित की खराब कप्तानी से नहीं बल्कि विराट कोहली के इन 2 समझदारी भरे फैसले की वजह से हारी मुबई इंडियंस 4
PC_BCCI

हार्दिक पंड्या ने एक ही ओवर में तीन बल्लेबाजों को किया चलता

आरसीबी की टीम 17 ओवर में 139 रन बनाकर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। क्रीज पर विराट कोहली और मनदीप सिंह मौजूद थे तो अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन 18वें ओवर में जो हुआ उसने आरसीबी के बड़े स्कोर के सपनों पर पानी फेर दिया।

पारी के 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने जबरदस्त वापसी करते हुए मनदीप सिंह, विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर को निपटाते हुए आरसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया।

IPL 2018- रोहित की खराब कप्तानी से नहीं बल्कि विराट कोहली के इन 2 समझदारी भरे फैसले की वजह से हारी मुबई इंडियंस 5
PC_BCCI

उमेश के ओवर ने मुंबई को दिए एक ओवर में दो झटके

मुंबई इंडियंस को आरसीबी से 168 रनों का लक्ष्य मिला था। मुंबई इंडियंस ने इसके जवाब में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए थे तभी उमेश यादव के दूसरे और पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा को पैवेलियन भेज मुंबई इंडियंस को दो भारी भरकम झटके दिए।

IPL 2018- रोहित की खराब कप्तानी से नहीं बल्कि विराट कोहली के इन 2 समझदारी भरे फैसले की वजह से हारी मुबई इंडियंस 6
PC_BCCI

साउथी की 18वें ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस को 18 गेंदो में 35 रनों की जरूरत थी जो हार्दिक और क्रुणाल  की जोड़ी के सामने मुश्किल नहीं था। आरसीबी के लिए साउथी ने 18वें ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी का नजारा पेश किया। साउथी ने इस ओवर में सटिक गेंदबाजी करते हुए महज 5 रन खर्च किए और मुंबई इंडियंस पर प्रेशर बना दिया।

IPL 2018- रोहित की खराब कप्तानी से नहीं बल्कि विराट कोहली के इन 2 समझदारी भरे फैसले की वजह से हारी मुबई इंडियंस 7
PC_BCCI

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।