सर्वे में 31% लोगो ने माना आरसीबी बनेगी आईपीएल 2021 की चैंपियन, मुंबई को मिले इतने प्रतिशत वोट 1

शुक्रवार 9 अप्रैल से आईपीएल 2021 का आगाज होने जा रहा है. इसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम जहां अब तक कुल 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है. वहीं आरसीबी की टीम एक बार भी आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम नही कर पाई है.

क्रिकइन्फो के सर्वे में 31% लोगो ने माना आरसीबी बनेगी चैंपियन

आरसीबी

Advertisment
Advertisment

इसी बीच ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने एक सर्वे किया है, जिसमे उन्होंने फैंस से पूछा कि आईपीएल 2021 का ख़िताब कौन सी टीम जीतेगी. क्रिकइन्फो ने 5 ऑप्शन दिए थे, जिसमे मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और कोई अन्य टीम का ऑप्शन था.

फैंस ने सबसे ज्यादा वोट आरसीबी को दिए हैं. 31% लोगो का मानना है कि आरसीबी आईपीएल 2021 का खिताब जीतने में कामयाब रहेगी.

मुंबई को मिले 25% वोट

सर्वे में 31% लोगो ने माना आरसीबी बनेगी आईपीएल 2021 की चैंपियन, मुंबई को मिले इतने प्रतिशत वोट 2

आईपीएल 2021 का खिताब जीतने को लेकर मुंबई इंडियंस की टीम को ईएसपीएन क्रिकइन्फो के इस सर्वे में 25% वोट मिले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के नाम 23% वोट रहे हैं. वहीं 7% लोगो का मानना था कि आईपीएल 2021 की विजेता पिछले सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स बनेगी.

Advertisment
Advertisment

13% लोगो ने माना कि कोई अन्य टीम आईपीएल 2021 का खिताब जीतेगी. अन्य टीमों में सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाईट राइडर्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम आता है.

सर्वे में 31% लोगो ने माना आरसीबी बनेगी आईपीएल 2021 की चैंपियन, मुंबई को मिले इतने प्रतिशत वोट 3
CREDIT CRICINFO

शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे आईपीएल 2021 के मुकाबले

सर्वे में 31% लोगो ने माना आरसीबी बनेगी आईपीएल 2021 की चैंपियन, मुंबई को मिले इतने प्रतिशत वोट 4

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का पहला मैच चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 मई अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

दिन के मैच भारतीय समय अनुसार 3.30PM बजे से खेले जाएंगे. वहीं शाम के मैच भारतीय समय अनुसार 7.30PM बजे से खेले जाएंगे. प्लेऑफ़ के सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं.

आईपीएल 2021 के मैचों की मेजबानी मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, अहमदबाद और बैंगलौर को दी गई है. इन्ही 6 स्थानों पर आईपीएल 2021 के सभी मैच खेले जाएंगे. बताया गया है कि शुरूआती मैच बिना दर्शकों के होंगे. आईपीएल 2021 के मध्य में यह फैसला किया जाएगा कि आगे के मैच भी दर्शकों के बिना खेले जाये. या फिर दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाए.

 

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul