IPL 2022- दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स की हार के 3 बड़े कारण, फिर से कप्तान रहे सबसे बड़े विलेन 1

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में कई टीमें एक साथ प्लेऑफ में प्रवेश के लिए दावा ठोक रही है, जिसमें पंजाब किंग्स की टीम भी इसी कोशिश के साथ इस सीजन में खेल रही है। पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें प्रबल करने के लिए सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स से जीत की काफी जरूरत थी। लेकिन एक बार फिर से किंग्स चूक गए।

दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स की हार के 3 कारण

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में पंजाब किंग्स एक बार फिर से अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन को नहीं दिखा सकी और उन्हें इस मैच में 17 रन से हार का सामना करना पड़ा। जिसके साथ ही पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स की हार के 3 बड़े कारण, फिर से कप्तान रहे सबसे बड़े विलेन 2

इस मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 159 रन के स्कोर पर रोक लिया था, लेकिन इसके बाद उनके बल्लेबाजों ने काफी खराब प्रदर्शन किया। जहां केवल 142 रन ही बना सके। तो आईए देखते हैं पंजाब किंग्स की हार के 3 प्रमुख कारण…

14 रन के अंदर खोए 5 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने 159 रन के स्कोर पर रोक लिया जिसके बाद एक जबरदस्त शुरुआत की। पंजाब किंग्स ने 5 ओवर में ही 50 से ज्यादा रन का स्कोर कर मैच को बहुत ही आसान बना दिया था। छठे ओवर में टीम को 53 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।

IPL 2022- दिल्ली कैपिटल्स से पंजाब किंग्स की हार के 3 बड़े कारण, फिर से कप्तान रहे सबसे बड़े विलेन 3

Advertisment
Advertisment

इसके बाद तो पंजाब किंग्स के बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर खेलते रहे, और देखते ही देखते 67 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए। पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत के बाद भी केवल 14 रन के अंदर 5 विकेट खो दिए। इस कारण से हार की पटकथा लिखी गई और उन्हें आसान मैच में भी हार का सामना करना पड़ा।