एबी डिविलियर्स ने खोला राज, बताया 2015 विश्वकप में धोनी ने बताया था कब लेंगे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को अपनी कप्तानी में वो सबकुछ दिया है जिसका किसी भी कप्तान का सपना होता है। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी कामयाबियां दिलायी हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के साथ ही अपनी बल्लेबाजी से भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की वनडे क्रिकेट की बल्लेबाजी रिकॉर्ड अपने आप ही उन्हें महान सिद्ध करती है।

एबी डिविलियर्स ने खोला राज, बताया 2015 विश्वकप में धोनी ने बताया था कब लेंगे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास 2

Advertisment
Advertisment

एबी डिविलियर्स ने की महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ

महेन्द्र सिंह धोनी अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं लेकिन जिस तरह से वो श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में बल्ले से रंग में नजर आ रहे हैं उससे तो कहीं ना कहीं तय है कि वो 2019 का विश्वकप विश्वकप खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती हैं उसी को लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने धोनी को लेकर एक खुलासा किया है, जिसमें उन्होनें धोनी की तारीफों के पुल बांधे हैं।

एबी डिविलियर्स ने खोला राज, बताया 2015 विश्वकप में धोनी ने बताया था कब लेंगे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास 3

एबी ने धोनी के साथ हुआ विश्वकप 2015 के दौरान का सुनाया एक किस्सा

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में संन्यास की अटकलों के बीच हाल ही में वनडे कप्तानी को छोड़कर तीनों ही फॉर्मेट में खेलने का फैसला करने वाले एबी डीविलियर्स ने भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर एक किस्से को याद किया। एबी डीविलियर्स ने साल 2015 के आईसीसी क्रिकेट विश्वकप को याद करते हुए धोनी की तारीफ की जिसमें एबी ने धोनी को महान क्रिकेटर, महान व्यक्ति और महान लीडर करार दिया।

एबी डिविलियर्स ने खोला राज, बताया 2015 विश्वकप में धोनी ने बताया था कब लेंगे अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास 4

धोनी को उनके करियर की योजना को लेकर किया सवाल, जवाब सुनकर बढ़ गया उनके प्रति सम्मान

एबी डीविलियर्स ने विश्वकप 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मैच को याद किया जिसमें भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से बड़ी हार दी थी। एबी डीवीलियर्स ने ने पोस्ट प्रेजेंटेशन के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी से इनके करियर की आगे की योजना को लेकर सवाल किया। एबी ने रिंग साइड व्यू को दिए इंटरव्यू में कहा कि

मैंने इस बात का जिक्र पहले भी किसी के साथ किया है। मुझे याद नहीं किससे। मैंने उनसे 2015 के विश्वकप में मैच के बाद पूछा था। भारत ने हमें मेलबर्न में हरा दिया था। वो पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के पास खड़े थे। मैंने उनसे पूछा कि आप कितने दिन तक खेलने वाले हो। उन्होनें कहा मैं हर पल खेलना पसंद करूंगा। तभी मुझे अहसास हो गया कि वो ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी उपलब्धियों के लिए मेरे दिल में हमेशा सम्मान रहेगा।”