खुलासा: धोनी को नहीं बल्कि सबसे पहले इस भारतीय क्रिकेटर को दिया था साक्षी धोनी ने जीवा के पैदा होने की खबर 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बल्लेबाज विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने जबरदस्त खेल के प्रदर्शन पर अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में जो ख्याति पायी है,शायद ही अन्य कोई क्रिकेटर हो।

विश्व के महानतम क्रिकेटरों में शुमार धोनी वर्ल्ड कप 2015 के दौरान टीम के साथ विदेश दौरे पर थे। इसी दौरान धोनी को बेटी जीवा का जन्म की खुशखबरी किससे जरिए मिली, यह अब तक राज का विषय बना हुआ था, जिसको लेकर हालिया समय में पत्रकार राजदीप सरदेसाईं की किताब के द्वारा राज से पर्दा उठा था।

Advertisment
Advertisment

बेटी जीवा के जन्म को लेकर हुआ खुलासा

खुलासा: धोनी को नहीं बल्कि सबसे पहले इस भारतीय क्रिकेटर को दिया था साक्षी धोनी ने जीवा के पैदा होने की खबर 2

पत्रकार राजदीप सरदेसाईं ने अपनी किताब डेमोक्रेसी XI:द ग्रेट इंडियन क्रिकेट स्टोरी के जरिए सनसनीखेज खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने धोनी को बेटी जीवा के जन्म को लेकर माही को जन्म की सूचना देने वाले शख्स के पहचान को लेकर नाम उजागर करते हुए लिखा कि,

“उस वक्त धोनी साल 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान विदेश दौरे पर थे, जिसकी वजह से वह काफी बिजी रहते हैं। इसी बीच बेटी जीवा के जन्म की जानकारी देने के लिए साक्षी उनसे संपर्क नहीं कर पा रही थी, तो अन्त में उन्होंने सुरेश रैना से महेन्द्र सिंह धोनी को बेटी के जन्म की सूचना देने को कहा।”

रैना के सहारे पहुँचाया साक्षी ने जन्म की खबर

Advertisment
Advertisment

खुलासा: धोनी को नहीं बल्कि सबसे पहले इस भारतीय क्रिकेटर को दिया था साक्षी धोनी ने जीवा के पैदा होने की खबर 3

आपकों बता दे, धोनी की बेटी जीवा का जन्म 6 जनवरी साल 2015 को हुआ था, उस वक्त भारतीय टीम विश्व कप खेलने के लिए विदेश दौरे पर थी। जिस दिन जीवा का जन्म हुआ थी, तब भारतीय टीम अपना अभ्यास मैच शुरू करने वाली थी। इसके कारण टीम इण्डिया की कमान संभालने वाले कप्तान एम.एस.धोनी काफी बिजी रहते थे।

वहीं सबसे ज्यादा हैरानी की बात उस वक्त सामने आयीं, जब अपने क्रिकेट पर फोकस करने के लिए माही ने अपने पास मोबाइल तक रखना छोड़ दिया था, जिसके कारण बेटी जीवा के जन्म की जानकारी साक्षी को देने के लिए रैना का सहारा लेना पड़ा था.

अपने बेटी के जन्म से अन्जान थे माही

खुलासा: धोनी को नहीं बल्कि सबसे पहले इस भारतीय क्रिकेटर को दिया था साक्षी धोनी ने जीवा के पैदा होने की खबर 4

बेटी जीवा के जन्म के वक्त विदेश में टीम इण्डिया से जुड़े माही से जब प्रेस कांफ्रेस के दौरान मीडिया से किसी ने बेटी के जन्म को लेकर सवाल किया, तब उन्होंने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘नाॅट रियली!’

यानि उनका साफतौर पर उस वक्त पूरा फोकस क्रिकेट पर था ना कि बेटी के जन्म की खुशी पर।

खुलासा: धोनी को नहीं बल्कि सबसे पहले इस भारतीय क्रिकेटर को दिया था साक्षी धोनी ने जीवा के पैदा होने की खबर 5