IPL 2022- दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ से हुई हार के बीच कप्तान ऋषभ पंत को लगा झटका, लगा बड़ा जुर्माना 1

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन से शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार 15वें सीजन में कुछ खास नहीं कर पा रही है। आईपीएल का 15वां सीजन खेला जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम के संतुलन को देखते हुए उन्हें इस बार प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।

ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कर रही है निराश

लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन ऋषभ पंत की कप्तानी में इस बार के सीजन में काफी निराश करने वाला रहा है। दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ सुपरजॉयंट्स के खिलाफ गुरुवार को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ से हुई हार के बीच कप्तान ऋषभ पंत को लगा झटका, लगा बड़ा जुर्माना 2

लखनऊ से मिली हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन लगातार दूसरी हार हुई और वो अंत तालिका में भी काफी पिछड़ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स का लखनऊ सुपरजॉयंट्स के खिलाफ पूरी तरह से खराब प्रदर्शन रहा।

दिल्ली कैपिटल्स की हार के बीच पंत को भी लगा झटका

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी इस मैच में कुछ खास नहीं रहा। क्योंकि उन्होंने काफी धीमी पारी खेली, तो वहीं कप्तानी में भी वो बात नहीं दिखी। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की इस हार सा काफी नाखुश हैं।

IPL 2022- दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ से हुई हार के बीच कप्तान ऋषभ पंत को लगा झटका, लगा बड़ा जुर्माना 3

Advertisment
Advertisment

इसी बीच ऋषभ पंत को इसी मैच में एक और बड़ा झटका तब लगा जब वो धीमी ओवर रेट के अपराध का भी शिकार बने। इस मैच में स्लो ओवर रेट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना ठोका गया है।

स्लो ओवर रेट के चलते ऋषभ पंत पर लगा लाखों का जुर्माना

ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच में अपने निर्धारित समय तक 20वें ओवर में नहीं पहुंच सकी। इसके बाद आईपीएल के आचार संहिता के तहत ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

IPL 2022- दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ से हुई हार के बीच कप्तान ऋषभ पंत को लगा झटका, लगा बड़ा जुर्माना 4

आईपीएल ने इसे लेकर एक बयान जारी कर कहा कि, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए स्लो ओवर रेट का यह पहला मामला है। इसके चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक से ज्यादा बार यह गलती करने पर डबल जुर्माना और बैन जैसे प्रावधान हैं। “ मतलब साफ है कि पंत एक बार और स्लो ओवर रेट में फंसे तो उन दिल्ली को मुश्किलें हो सकती हैं।