लॉकडाउन 4 में रोहित शर्मा को भारत सरकार की तरफ से मिली ये बुरी खबर 1

पूरा विश्व इन दिनों कोरोना वायरस से जूझ रहा है। कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच दुनिया की तमाम तरह की गतिविधियां बंद पड़ी हैं जिसमें क्रिकेट का खेल भी इन दिनों बंद है। क्रिकेट के मैदानों में सन्नाटा परसा है और एक बार फिर से क्रिकेट के ट्रेक पर लाने का इंतजार किया जा रहा है।

लॉकडाउन 4 में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने की मिली है छूट

भारत में भी कोरोना का संकट अपने पूरे रूप में दिखायी दे रहा है इसी कारण से क्रिकेटर्स को प्रैक्टिस की भी इजाजत नहीं थी लेकिन भारत में एक के बाद एक दौर में आ रहे लॉकडाउन 4 में तो कुछ रियायते दी गई है।

Advertisment
Advertisment

लॉकडाउन 4 में रोहित शर्मा को भारत सरकार की तरफ से मिली ये बुरी खबर 2

18 मई से शुरू हुए भारत में लॉकडाउन 4 में कई तरह की छूट दी गई है जिसमें खिलाड़ियों के लिए भी राहत भरी खबर ये रही कि उन्हें पूरी सावधानी के साथ अपने शहर के स्टेडियम में प्रैक्टिस करने की छूट दी गई है।

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे मुंबई में खराब हालात के कारण अभी नहीं कर सकेंगे प्रैक्टिस

इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को लंबे समय के बाद घर से बाहर निकलकर प्रैक्टिस करने का मौका मिला है लेकिन वहीं भारतीय टीम के दो स्टार बल्लेबाजों के लिए इस लॉकडाउन में बुरी खबर आयी कि वो जहां रहते हैं वो फिलहाल रेडजोन में है।

लॉकडाउन 4 में रोहित शर्मा को भारत सरकार की तरफ से मिली ये बुरी खबर 3

Advertisment
Advertisment

भारतीय क्रिकेट टीम के ये दो खिलाड़ी रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे हैं। इन दोनों ही स्टार बल्लेबाजों के लिए बुरी खबर ये है कि ये दोनों फिलहाल जहां रहते हैं वो कोविड-19 का रेडजोन में है। इसी कारण से वहां पर खेल सुविधाओं को लिए कुछ भी खोलने की इजाजत नहीं है। जिस कारण से प्रैक्टिस करने के लिए नहीं जा पाएंगे।

मुंबई से ही आते हैं रहाणे और रोहित, उनके इलाके हैं रेड जोन में

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे मुंबई से नाता रखते हैं। कोविड-19 का भारत में सबसे ज्यादा कहर मुंबई में देखने को मिल रहा है जहां हालात काफी खराब है। मुंबई में ठाणे, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, वसई विरार और कल्याण डोम्बिवली इलाके रेड जोन में है।

लॉकडाउन 4 में रोहित शर्मा को भारत सरकार की तरफ से मिली ये बुरी खबर 4

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने खेल सुविधाएं खोलने को लेकर कहा कि “हम स्टेडियमों और खेल सुविधाओं को खोलने से संबंधित राज्य सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे।”

वहीं क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के एक अधिकारी की तरफ से कहा गया है कि “गतिविधियां दोबारा शुरू करने के लिए उन्हें सरकार के आदेशों का इंतजार करना होगा, तब तक कोई गतिनिधि शुरू नहीं होगी।”