आईपीएल 2020

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की अगुवायी में श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में भी रौंद डाला। श्रीलंका से खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने आसानी के साथ 2-0 से अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में बैंगलुरू में भारतीय टीम ने डे-नाइट टेस्ट को जीतने के बाद भारतीय टीम छोड़ चल दिए हैं।

रोहित-बुमराह अब आईपीएल में करेंगे धमाल

रोहित शर्मा इस जीत के बाद ही आईपीएल की अपनी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आईपीएल की टीम के साथ जुड़ गए हैं।

Advertisment
Advertisment

rohit bumrah mumbai indians

भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा अब अगले करीब 2 से ज्यादा महीनों तक आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी जिम्मेदारी में दिखेंगे। खुद मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और बुमराह के जुड़ने की पुष्टि की है।

मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर जुड़ने की पुष्टि की

भारत और श्रीलंका का टेस्ट मैच खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस ने ट्वीट कर रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के टीम से जुड़ने की तरफ इशारा किया है। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरफ से एक के बाद एक 2 ट्वीट किए गए हैं।

Advertisment
Advertisment

जिसमें एक ट्वीट में उन्होंने एक फोटो शेयर करने के साथ ही लिखा है “देखों वो आ गए”। तो साथ ही एक और तस्वीर मुंबई इंडियंस ने शेयर की है। जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट में लिखा “टिक-टिक बूम”

मुंबई इंडियंस का पहला मैच 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से

भारतीय टीम के लिए जलवा दिखा रहे रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह अब आईपीएल में अपना जौहर दिखाएंगे। रोहित और जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया था, इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को भी रिटेन किया था।

Mumbai Indians must have regretted dropping yuzvendra chahal glen maxwell and chris lynn

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए हाल ही में नई जर्सी लॉंच की है। इस जर्सी का लुक इस बार थोड़ा अलग और जबरदस्त नजर आ रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस के इस साल के अभियान की बात करें तो वो 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना पहला मैच खेलेंगे।