वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी रोहित शर्मा को बर्थडे की बधाई। 1

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ। वो आज 31 साल के हो गए हैं। रोहित शर्मा का नाम दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है। रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बात करें,तो यह फेहरिस्त काफी लंबी है। दुनिया के कोने-कोने से रोहित शर्मा को बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है। पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने अंदाज में रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी है।

सहवाग के फेवरेट हैं रोहित शर्मा

Advertisment
Advertisment

वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी रोहित शर्मा को बर्थडे की बधाई। 2

रोहित शर्मा के जन्मदिन के खास मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने अपने खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी। वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर के जरिए रोहित शर्मा को बधाई देते हुए उन्हें अपना फेवरेट खिलाड़ी बताया है। ट्वीट करते हुए सहवाग ने लिखा कि,

”प्रतिभा की टंकी हमेशा पूर्ण रहती। वह हमारा पसंदीदा बल्लेबाज हैं। मैं उनकी बल्लेबाजी को देखना पंसद करता हूं। आप हमेशा समृद्ध और चमकते रहे और हमेशा प्रतिभा को जिंदा रखेंगे।”

रोहित के नाम तीन दोहरे शतक

वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी रोहित शर्मा को बर्थडे की बधाई। 3

Advertisment
Advertisment

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम वनडे मैच में तीन दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वो दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं,जिनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2014 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की तूफीनी पारी खेली थी।यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

रोहित ने इस पारी में 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे।रोहित शर्मा आईपीएल के इकलौते कप्तान हैं,जिन्होंने अपनी टीम को तीन बार आईपीएल का विजेता बनाया। बता दें कि मुंबई इंडियंस तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड

वीरेंद्र सहवाग ने अनोखे अंदाज में दी रोहित शर्मा को बर्थडे की बधाई। 4

साल 2017 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 फार्मेट में सबसे तेज सेंचुरी बनाने का कारनाम किया था। यह सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड मिलर के साथ संयुक्त रूप से सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा ने यह शतक महज 35 गेंदों में ठोंका था।

रोहित शर्मा अभी 180 वनडे मैच खेल चुके हैं। रोहित के नाम 3 तीन दोहरे शतक,17 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज हैं। वनडे मैच में रोहित शर्मा के नाम 6594 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक 79 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले हैं। इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा ने 1852 रन और 14 अर्धशतक व 2 शतक जड़े हैं।