2019 में रोहित शर्मा ने वर्षो पुराने इन 3 रिकॉर्ड को तोड़ किया अपने नाम 1

इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा अपने जबरदस्त हिट लगाने के लिए दर्शकों के खास चहेते बन चुके हैं। रोहित शर्मा में बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की अभूतपूर्व क्षमता है। रोहित शर्मा अपनी इसी काबिलियत के दम पर आसानी से छक्के लगाने में महारथ हासिल कर चुके हैं। रोहित शर्मा को मौजूदा दौर का सबसे बड़ा सिक्कर किंग कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

2019 में रोहित शर्मा ने वर्षो पुराने इन 3 रिकॉर्ड को तोड़ किया अपने नाम 2

Advertisment
Advertisment

क्योंकि साल 2019 में उनके द्वारा छक्कों के मामले में बनाए गए रिकॉर्ड इस बात की गवाही हैं। भारत के सबसे बड़े सिक्कर किंग के तौर पर उभरे रोहित ने साल के अंत में अपने इंटरनेशनल करियर के 400 छक्के पूरे किए। वो ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा ने इस साल 78 छक्के जड़े जो एक कैलेडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।