वीडियो: रोहित शर्मा ने पहली बार दुनिया को दिखाया अपनी बेटी समायरा का चेहरा 1

भारतीय क्रिकेट के उपकप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद वापस भारत लौट चुके हैं। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे और टी-20 सीरीज में टीम के कप्तान भी थे। दिसम्बर के अंत में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद रोहित बीच सीरीज से वापस देश लौट आये थे।

शेयर नहीं किया था फोटो

वीडियो: रोहित शर्मा ने पहली बार दुनिया को दिखाया अपनी बेटी समायरा का चेहरा 2

Advertisment
Advertisment

रोहित और रितिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की कई फोटो शेयर की लेकिन किसी में बच्ची का चेहरा नहीं दिख रहा था। अब रोहित ने वीडियो शेयर किया है।

रोहित भारतीय टीम के साथ आज ही वापस लौटे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में आराम देने के बाद हो थी है। उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को आजमाया जा सकता है।

अब शेयर किया वीडियो

अब रोहित शर्मा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह उसके साथ खेल रहे हैं। रोहित करीब एक महीने बाद अपनी बेटी से मिल रहे हैं।

रोहित के साथ ही उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। रोहित और रितिका ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है। दोनों की शादी 2015 में हुई थी।

Advertisment
Advertisment

https://www.instagram.com/p/BtxaXzZFhdO/?utm_source=ig_web_copy_link

विश्व कप में रोहित की भूमिका

वीडियो: रोहित शर्मा ने पहली बार दुनिया को दिखाया अपनी बेटी समायरा का चेहरा 3

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे मैचों के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। विश्व कप के लिए भी वह टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। भारतीय टीम की पूरी बल्लेबाज रोहित और कप्तान विराट के आसपास घुमती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लगातार क्रिकेट खेल रहे रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में आराम मिल सकता है। इसके बाद वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते नजर आयेंगे। वह मुंबई के कप्तान भी हैं और तीन बार आईपीएल जीत चुके हैं।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।