IPL 2018: आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस पर भड़के रोहित शर्मा, फ्रेंचाईजी के फूले हाथ-पाँव 1

आईपीएल शुरू होने से अब ज्यादा से ज्यादा टीम ने अपने फैन्स को खुश करने का कोई भी मौका नही छोड़ना चाहते है. इसी वजह से मुंबई ने हाल में ही अपने फैन्स के लिए एमोजी लॉन्च की थी. जिसके बाद से टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी ज्यादा गुस्से में नज़र आ रहें है.

मुंबई इंडियंस ने लॉन्च की थी एमोजी 

Advertisment
Advertisment

हाल में ही मुंबई इंडियंस ने अपने फैन्स को खुश करने के लिए एमोजी लांच की थी. इस दौरान मुंबई इंडियंस के फैन्स बुमराह, हार्दिक पंड्या, कृनाल पंड्या और रोहित शर्मा की एमोजी यूज़ कर सकते थे. उन्होंने ये पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी.

https://www.instagram.com/p/BgoJPHaAKd-/?hl=en&taken-by=mumbaiindians

रोहित शर्मा को आया गुस्सा 

IPL 2018: आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस पर भड़के रोहित शर्मा, फ्रेंचाईजी के फूले हाथ-पाँव 2

Advertisment
Advertisment

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को इस बात पर काफी ज्यादा गुस्सा आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर पर इसका गुस्सा भी दिखाया. उन्होंने ट्वीट किया कि इस तरह के चहेरे का क्या मतलब है. आप लोगों ने मुझे पहले बताया क्यों नही. 

 

टीम का आया बयान 

IPL 2018: आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस पर भड़के रोहित शर्मा, फ्रेंचाईजी के फूले हाथ-पाँव 3

रोहित शर्मा के इस ट्वीट के बाद मुंबई इंडियंस के अधिकारिक अकाउंट से तुरंत जवाब दिया. उन्होंने रोहित शर्मा को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि कप्तान हम इसे पर्सनल चैट पर डिस्कस कर सकते है.

गतविजेता है मुंबई इंडियंस की टीम 

IPL 2018: आईपीएल शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस पर भड़के रोहित शर्मा, फ्रेंचाईजी के फूले हाथ-पाँव 4

रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पिछल्ले साल आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा रोहित की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने दो बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया है. ऐसे में मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट किसी भी कीमत पर अपने कप्तान को गुस्सा नही करना चाहता है.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार भी रोहित शर्मा कर रहें है. ऐसे में मुंबई इंडियंस के फैन्स और खुद रोहित शर्मा भी इस बार भी ख़िताब की रक्षा करना चाहेंगे. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि मुंबई इंडियंस इस बार अपने फैंस को क्या बड़ा तोहफा देती है.