बतौर ओपनर छक्के लगाने वाले दुनिया के 4 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में 2 भारतीय, टॉप पर पहुंचने से कुछ कदम दूर हैं रोहित 1

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 152 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक बार फिर छक्कों की बरसात कर दी। इस मैच में उन्होंने 8 छक्के लगाये। 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रोहित का शुरूआती करियर उतार चढ़ाव भरा रहा। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में उन्हें सलामी बल्लेबाजी का मौका मिला और उनके बाद सब कुछ बदल गया।

सलामी बल्लेबाज के रूप में जड़े 170 छक्के

रोहित शर्मा ने वनडे में सलामी बल्लेबाज के रूप में 170 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं वनडे मैचों में उनकी कुछ छक्कों की संख्या 194 पहुँच गई है। इससे साफ हो जाता है कि सलामी बल्लेबाजी करने के बाद उनका खेल कितना बदल गया है।

Advertisment
Advertisment

बतौर ओपनर छक्के लगाने वाले दुनिया के 4 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में 2 भारतीय, टॉप पर पहुंचने से कुछ कदम दूर हैं रोहित 2

सलामी बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अभी तक 104 पारियां खेली हैं और इसमें उनके 170 छक्के हैं। इससे साफ हो जाता है कि वह किस निरंतरता से छक्के लगाते हैं। 2018 में उन्होंने अभी तक 15 मैच में 31 छक्के जड़ दिए हैं।

यह भी पढ़ें: प्रवीण कुमार के रिटायरमेंट लेने के 3 दिन बाद रोहित शर्मा हुए भावुक

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए वनडे मैचों में 195 छक्के लगाये हैं। इस मामले में रोहित भले ही उनसे पीछे हो लेकिन सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisment
Advertisment

अपने वनडे करियर में सचिन ने 340 बार पारी की शुरुआत की थी। इन 340 पारियों में सचिन के बल्ले से 167 छक्के निकले थे। सलामी बल्लेबाज के रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। अब यह रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है।

क्रिस गेल के नाम विश्व रिकॉर्ड

बतौर ओपनर छक्के लगाने वाले दुनिया के 4 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में 2 भारतीय, टॉप पर पहुंचने से कुछ कदम दूर हैं रोहित 3

सलामी बल्लेबाज के रूप में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धुरंधर क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 259 पारियों में 272 छक्के लगाये हैं। उनके बाद इस सूची में श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम है। जयसूर्या ने 383 पारियों में 263 छक्के लगाये हैं।

रोहित अभी इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं लेकिन वह जिस निरंतरता से छक्के लगा रहे हैं लगता है जल्द ही गेल और जयसूर्या के पास पहुँच जाएंगे। अब देखने वाली बात होगी कि इसमें कितना समय लगता है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।