रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में धोनी और वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ दिया। 255 गेंदों में 212 रन बनाकर वह रबाडा की गेंद पर आउट हुए। दूसरे दिन लंच के समय रोहित 199 के स्कोर पर खेल रहे थे। लंच के बाद छक्का जड़कर उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया।

टेस्ट में 50 छक्के पूरे

रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में धोनी और वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे 2

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। दोहरे शतक के लिए लगाया गया छक्का ही टेस्ट में उनका 50वां छक्का था। वहीं वनडे में रोहित ने 232 और टी-20 में सबसे ज्यादा 109 छक्के लगाये हैं।

Advertisment
Advertisment

इस टेस्ट सीरीज से पहले रोहित के नाम 32 शतक थे। पहले मैच में 13 और इस मैच में 6 छक्के जड़कर उन्होंने अपने 50 छक्के पूरे कर लिये। रोहित ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और उसी मैच में अपना पहला छक्का भी जड़ा था।

भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में धोनी और वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे 3

टेस्ट मैचों में सबसे कम पारियों में 50 छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने 51 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। उनके अभी 51 पारियों में 51 छक्के हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे भी बढ़ सकता है ।

रोहित ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने 78 पारियों में 50 छक्के लगाये थे। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 50 छक्कों के लिए 92 तो कपिल देव ने 154 पारियां ली थीं।

इसके नाम विश्व रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में धोनी और वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे 4

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने 46 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए थे। उनके नाम रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गये हैं।

Advertisment
Advertisment

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के का विश्व रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम के नाम दर्ज है। उन्होंने 107 छक्के हैं। रोहित शर्मा अगले कुछ साल तक खेलते रहे तो उनसे भी आगे निकल सकते हैं।