बुमराह और पंड्या ब्रदर्स को नहीं बल्कि इन्हें बताया रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की धरोहर, लेकिन इस खिलाड़ी के जाने का है दुःख 1

इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारवें सीजन की शुरूआत होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में सभी टीमें अपने-अपने घरेलु मैदानों में तैयारी में जुट गई हैं। आईपीएल में शामिल आठों टीमें मैदान में इन दिनों जोर-शोर से तैयारी में लगी हुई हैं। इनमें से आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम भी शामिल है।

बुमराह और पंड्या ब्रदर्स को नहीं बल्कि इन्हें बताया रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की धरोहर, लेकिन इस खिलाड़ी के जाने का है दुःख 2

Advertisment
Advertisment

मिचेल मैकलेन्घन को मुंबई इंडियंस ने दिया मौका

मुंबई इंडियंस की टीम ने नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज जेसन बेहेरनडॉर्फ को टीम में शामिल किया था, लेकिन जेसन बेहरेनडॉर्फ कुछ दिनों पहले चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने इसके स्थान पर अपने पूर्व गेंदबाज न्यूजीलैंड के मिचेल मैकलेन्घन को एक बार फिर से मौका दे दिया है।

बुमराह और पंड्या ब्रदर्स को नहीं बल्कि इन्हें बताया रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की धरोहर, लेकिन इस खिलाड़ी के जाने का है दुःख 3

कप्तान रोहित शर्मा ने मैकलेन्घन को बताया एक संपत्ति

Advertisment
Advertisment

मिचेल मैकलेन्घन को नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था ,लेकिन वो आखिरकर इस आईपीएल का हिस्सा बन ही गए हैं। मिचेल मैकलेन्घन पिछले तीन साल से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं और शानदार प्रदर्शन भी किया है। मिचेल मैकलेन्घन के प्रदर्शन को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने याद किया और उनको मुंबई के लिए इस सीजन में संपत्ति करार दिया है।

बुमराह और पंड्या ब्रदर्स को नहीं बल्कि इन्हें बताया रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की धरोहर, लेकिन इस खिलाड़ी के जाने का है दुःख 4

मैकलेन्घन हमारे लिए रहे हैं बड़े परफॉरमर

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि “वो(मैकलेन्घन ) एक बड़ी संपत्ति रहे हैं। वो हमारे लिए अबतक अच्छे परफॉर्मर रहे हैं। आईपीएल नीलामी में कुछ ऐसे कारण आ गए, जिसकी वजह से हम उन्हें लेने में सक्षम नहीं हो सके, लेकिन अब हमने उन्हें हासिल कर लिया है और उन्हें फिर से टीम में देखने के लिए उत्साहित हैं।

बुमराह और पंड्या ब्रदर्स को नहीं बल्कि इन्हें बताया रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की धरोहर, लेकिन इस खिलाड़ी के जाने का है दुःख 5

मैकलेन्घन ने दिलायी हैं कई सफलता

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने आगे कहा कि “जब भी उन्होंने हमारे लिए प्रदर्शन किया हमें सफलता हासिल हुई। हमें उनकी वापसी से अच्छा लग रहा है और हम उनकी गेंद के साथ क्षमता को जानते हैं। मुझे उम्मीद है कि वो इसी प्रदर्शन को दोहराएंगे। जो उन्होंने हमारे लिए पहले किया है।”

हरभजन की खलेगी कमी

इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने हरभजन सिंह की भी कमी खलने की बात कही है। भज्जी इस सीजन में सीएसके के लिए खेलते नजर आएंगे।

रोहित ने भज्जी को लेकर कहा कि

हरभजन सिंह को हम याद करेंगे। उनका अनुभव टीम के लिए काफी बड़ा रहा है और वो टीम की एक बड़ी संपत्ति थे। हम निश्चित रूप से उन्हें याद करेंगे।”

बुमराह और पंड्या ब्रदर्स को नहीं बल्कि इन्हें बताया रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की धरोहर, लेकिन इस खिलाड़ी के जाने का है दुःख 6

नए खिलाड़ियों के मिलने के लिए हूं उत्सुक- रोहित

रोहित ने अपनी टीम को लेकर आगे कहा कि

“हम बहुत ही उत्साहित हैं। हमारे पास कुछ नए चेहरे हैं और मैं उन सभी से मिलने के लिए बहुत ही उत्साहित हूं। जहाँ पिछले सीजन में हम छोड़कर आए थे, उसी को आगे बरकरार रखना चाहता हूं, लेकिन ये करने के लिए हमें एक टीम के रूप में बहुत कुछ करना होगा। हमें एक-दूसरे को जानना होगा, क्योंकि टीम में बहुत से नए चेहरे हैं।”

बुमराह और पंड्या ब्रदर्स को नहीं बल्कि इन्हें बताया रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की धरोहर, लेकिन इस खिलाड़ी के जाने का है दुःख 7

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।