Rohit Sharma : भारत-न्यूजीलैंड के बीच (IND vs NZ) तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूज़ीलैंड की कमान टॉम लेथम के हाथों में हैं। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संभाल रहे हैं। सीरीज के इस पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित ने इस मैच में धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
Rohit Sharma ने MS Dhoni का बड़ा रिकार्ड तोड़ दिया है
टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत शानदार हुई। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बिना विकेट खोए पहले 10 ओवरों में मिलके 52 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व दिग्गज भारतीय कप्तान एम एस धोनी(MS Dhoni) के भारत में सबसे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकार्ड ध्वस्त कर दिया।
Rohit Sharma surpassed MS Dhoni to have most ODI sixes in India.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 18, 2023
आपको बता दें भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड MS Dhoni के नाम था। इस मैच में 2 छक्के जड़ने के बाद ये रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के जड़ने के मामले में रोहित शर्मा अभी दूसरे नंबर पर है।
सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकार्ड अभी वेस्ट इंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है उन्होंने 551 पारियों में 553 छक्के जड़े हैं। वहीं रोहित शर्मा अब तक 448 पारियों में 511 छक्के जड़ चुके हैं।
क्या है मैच का हाल :
टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सधी रही। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 60 रन जोड़े। रोहित अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन छक्का जड़ने के चक्कर में अपना कैच थमा बैठे और 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर जमे हुए हैं।