India vs Newzealand- ऑकलैंड में रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय 1

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि कर ली है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में इस खास उपलब्धि को अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने हासिल किया ये बड़ी उपलब्धि

Advertisment
Advertisment

ऑकलैंड में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 158 रनों के स्कोर पर ही रोक लिया।

India vs Newzealand- ऑकलैंड में रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय 2

इसके बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन बल्लेबाजी करने उतरे। रोहित शर्मा पिछले मैच में भारतीय फैंस को निराश कर चुके थे ऐसे में वो इस मैच में कुछ बड़ा करना चाहते थे।

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 100 छक्के

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने और भारतीय फैंस को निराश नहीं किया और आते ही तूफानी बल्लेबाजी शुरू कर दी। रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी के पहले दो छक्के जड़कर इंटरनेशल टी20 में छक्कों का सैकड़ा भी पूरा कर डाला।

India vs Newzealand- ऑकलैंड में रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय 3

रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दो छक्के लगाने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले विश्व के तीसरे बल्लेबाज बने तो ये कारनामा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बनने में सफलता हासिल की।

अब 102 छक्कों के साथ रोहित हैं गुप्टिल-गेल से 1 छक्का दूर

टी20 फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा से पहले केवल दो बल्लेबाज ही ऐसा कर पाए थे। जिसमें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 103-103 छक्के जड़े हैं। और इस क्लब में अब रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।

India vs Newzealand- ऑकलैंड में रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय 4

रोहित शर्मा ने ऑकलैंड टी20 में इस पारी में 29 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 4 छक्के जड़े और अपने छक्कों की संख्या को 102 तक पहुंचा दिया है। वो अब इन दो बल्लेबाजों को पीछे करने से 2 छक्के दूर हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रं संख्या बल्लेबाज छक्के
1 मार्टिन गुप्टिल 103
2 क्रिस गेल 103
3 रोहित शर्मा 102
4 ब्रैंडन मैकुलम 91
5 कोलिन मुनरो 87
6 शेन वॉटसन 83

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।