वीडियो : 18.6 गेंद पर रोहित शर्मा हुए बुरी तरह चोटिल, तो पत्नी रितिका की नम आँखों से थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया 1

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला गया। इस मैच में टूर्नामेंट से बाहर हो गई दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

वीडियो : 18.6 गेंद पर रोहित शर्मा हुए बुरी तरह चोटिल, तो पत्नी रितिका की नम आँखों से थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया 2
PC_BCCI

दिल्ली डेयरडेविल्स की रही खराब शुरूआत

Advertisment
Advertisment

इस मैच में अपने सबसे बड़े और करो या मरो की लड़ाई लड़ रही मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी शुरू की। इस बार दिल्ली ने पृथ्वी शॉ के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में ग्लेन मैक्सवेल को भेजा। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए छोटी लेकिन तेज शुरूआत की। पृथ्वी 12 रन बनाकर रन आउट हुए।

वीडियो : 18.6 गेंद पर रोहित शर्मा हुए बुरी तरह चोटिल, तो पत्नी रितिका की नम आँखों से थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया 3
PC_BCCI

पंत ने टीम को संभाला

दिल्ली डेयरडेविल्स को पृथ्वी शॉ के बाद दूसरा झटका भी ग्लेन मैक्सवेल के रूप में जल्द ही लगा जो 22 रन की पारी खेल चलते बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ पारी को संभाला। एक तरफ से पंत ने जहां कुछ आकर्षक स्ट्रोक खेले तो वहीं दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने संभल कर बल्लेबाजी की। लेकिन टीम के 75 के स्कोर पर श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर चलते बने।

वीडियो : 18.6 गेंद पर रोहित शर्मा हुए बुरी तरह चोटिल, तो पत्नी रितिका की नम आँखों से थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया 4
PC_BCCI

19वें ओवर में रोहित शर्मा के कंधे में खिंचाव

Advertisment
Advertisment

इसके बाज ऋषभ पंत और विजय शंकर ने टीम को शुरूआती झटकों से संभाला और दिल्ली डेयरडेविल्स को एक बड़े स्कोर की तरफ ले गए। ऋषभ पंत ने 63 रन बनाकर अपना विकेट खो दिया, लेकिन विजय शंकर अंत तक टिके रहे। पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जो हुआ उससे देखने वाला हर कोई दुखी हो गया।

वीडियो : 18.6 गेंद पर रोहित शर्मा हुए बुरी तरह चोटिल, तो पत्नी रितिका की नम आँखों से थी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया 5
PC_BCCI

रोहित की कहराहट को देख हर कोई हो जाएगा दुखी

पारी का 19वां ओवर जसप्रीत बुमराह डाल रहे थे इस ओवर की आखिरी गेंद को विजय शंकर ने पॉइंट की दिशा में खेली वहां पर खड़े रोहित शर्मा गेंद को रोकने की कोशिश में अपना कंधा खींचवा बैठे। रोहित शर्मा कंधे को पकड़कर जिस तरह से कहरा रहे थे उससे देखने वाले हर किसी को दुखी कर देगा। वहीं दर्शक दीर्घा में बैठी रोहित शर्मा की पत्नी रितिका की प्रतिक्रिया भी बड़ी दुखी नजर आ रही थी।

देखिए ये वीडियो 

https://twitter.com/rashidrealfan/status/998177741936713728

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।