भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपनी दोस्त 28 वर्षीय रितिका साजदेह से सगाई कर ली है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर रविवार को रितिका के साथ रोहित ने एक तस्वीर पोस्ट की। हाल ही में दोनों की बर्थडे सेलिब्रेट की तस्वीरें सामने आई है। जिसमें रितिका उनको केक खिला रही है। यह काफी निजी पार्टी कर सकते है क्यों कि इसमें उनकी मां पुर्णिमा सहित चुनिंदा लोग ही शामिल हुए।

 
आपको बता दें अंतरराष्ट्रीय वन-डे मैच में 264 रन बनाने वाले तथा आईपीएल में मुंबई इंडियन के कप्तान रोहित शर्मा ने रितिका को रात के समय बोरीवली स्पोट्र्स क्लब में प्यार का इजहार किया। हालांकि रोहित शर्मा रितिका को किसी बड़े रेस्टोडेंट, या कहीं और भी प्रोपोज कर सकते थे। उनका ये प्यार का इजहार कुछ हटके है। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने इसी स्पोट्र्स क्लब की धरती से कभी महान खिलाड़ी बनने का सपना देख था। इसी कारण उन्होंने अपने प्यार का इजहार यहां करना सबसे उचित समझा। रोहित ने अपनी गर्लफ्रेंड को खास अंदाज में प्रपोज किया।

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...