चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर आई खबर, कह सकते है क्रिकेट को अलविदा! 1

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग के भी सबसे सफल कप्तानों में शुमार हो गए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीसरा बार आईपीएल का खिताब जीता। इस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स को भी महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में तीसरी बार खिताब जीताने के साथ ही मुंबई इंडियंस के बराबरी पर ले आए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर आई खबर, कह सकते है क्रिकेट को अलविदा! 2
PC_BCCI

धोनी के संन्यास को लेकर अफवाह को दौर फिर से हुआ शुरू

Advertisment
Advertisment

कुछ ही महीनों में 37 साल के होने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में एक बार फिर से चैंपियन तो बनवा दिया है लेकिन इसके साथ ही अब एक बार फिर से महेन्द्र सिंह धोनी के क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने की अफवाह का दौर शुरू हो गया है।

चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर आई खबर, कह सकते है क्रिकेट को अलविदा! 3
PC_BCCI

सीएसके के जीतने के बाद सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास को लेकर अफवाह

चेन्नई सुपर किंग्स के फाइनल जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एमएस धोनी के साथ ही चेन्नई के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों के संन्यास लेने की खबरों की जबरदस्त अफवाह उड़ रही है। ट्वीटर पर धोनी के संन्यास लेने की खबरों पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। यूजर्स जमकर रिट्वीट भी करते नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर आई खबर, कह सकते है क्रिकेट को अलविदा! 4
PC_BCCI

धोनी दो साल तक नहीं लेना चाहते संन्यास

Advertisment
Advertisment

लेकिन वहीं महेन्द्र सिंह धोनी अपनी संन्यास की खबरों की अफवाह को लेकर चिंतित नजर आए। महेन्द्र सिंह धोनी का फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है जब वो इस सीजन अपने बल्ले से 455 रन बनाने में कामयाब रहे तो साथ ही फाइनल मैच में आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 33 स्टपिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी के सन्यास को लेकर आई खबर, कह सकते है क्रिकेट को अलविदा! 5

इशारों-इशारों में दो साल और खेलने की बात कबूली थी धोनी ने

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि “दो साल के बाद बड़ा बदलाव होगा।  वहां पर फिलहाल खेल रहे कई खिलाड़ी नहीं दिखेंगे।”

वैसे धोनी ने प्रत्यक्ष रूप से तो अपने रिटायरमेंट को लेकर कुछ नहीं कहा। हालांकि धोनी की इस बात में दम भी है क्योंकि वर्तमान में खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी 33-34 की उम्र के साथ खेल रहे हैं जो दो साल के बाद शायद ही फिट रहें।

https://twitter.com/imVkohi/status/1000716424858419200

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।