टीम इंडिया में नियमित रूप से मौका ना पाने वाले युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से तहलका मचा रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इस युवा खिलाड़ी ने दमदार दोहरा शतक जमाया और भारतीय सेलेक्टर्स को करारा जवाब दिया।
इसी बीच फैंस भी ऋतुराज के इस दोहरे शतक पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि गायकवाड़ को टीम इंडिया में ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। इस लिए वो घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं।
गायकवाड़ के दोहरे शतक पर फैंस के रिएक्शंस
सोमवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की भिड़ंत उत्तर प्रदेश से जहाँ ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 159 गेंदों में 220 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 108 गेंदों में अपना शतक जड़ा। इसके बाद उन्होंने अपनी पारी को यहीं विराम नहीं दिया बल्कि उन्होंने दोहरा शतक भी जमाया। गायकवाड़ ने मैच के 48वें ओवर में छह गेंदों में सात छक्के जड़े। यह उनका विजय हजारे ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक है। उनकी इस पारी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम इंडिया के लिए 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 135 रन बनाये हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए एकमात्र वनडे मैच खेला है।
Its RutuuuuRAJjjj
7 sixes in an over!!
bhai sahab jethalal ka record sankt me.#VijayHazareTrophy2022 #RuturajGaikwad
— रुद्रा (@RRanaji77) November 28, 2022
Bowler to Ruturaj Gaikwad #VijayHazareTrophy2022 pic.twitter.com/RAOha9P5ES
— The Mighty Mind (@BeHumourous) November 28, 2022
#7sixes#RuturajGaikwad#VijayHazareTrophy2022 pic.twitter.com/p0aS8lWr4Z
— Chandannx (@Chandannx7436) November 28, 2022
#ruturajgaikwad pic.twitter.com/9wp5E0OdpJ
— Likith (@PbLikithreddy) November 28, 2022
Ruturaj seeing left arm spinner coming to bowl 49th over pic.twitter.com/wUEEo7l0qf
— ᴠɪɴᴀʏ (@vinayG__) November 28, 2022
Ek se ek khatrnak matches chal rahe hai Vijay hazare trophy mein
— bantai ka fan (@RihanKh83478841) November 28, 2022
Vastav me list A ka Don hai 👏👏👏
— Satya Parmar🇮🇳 (@SatyaPARMAR17) November 28, 2022
एक और नो बोल गिरता तो एक ओवर में 50 रन वाली जेठालाल की बात आज सही हो जाती 😝😝
— Five Trillion Economy (@Imbapu4777) November 28, 2022
Not bad Not bad #RuturajGaikwad pic.twitter.com/XLDJrJTGTB
— Rahul Prajapati (@RahulReply) November 28, 2022
Ruturaj woke up today and chose to break the world record!😳#RuturajGaikwad #VijayHazareTrophy2022 #vijayhazaretrophy #rajinikanth #superstarrajinikanth #sivaji #superstar #WhistlePodu #indiancricket #worldrecord #MazeyKaroMultiply #OTTplayPremium #OTTplayGoesPremium #OTTplay pic.twitter.com/SjIo3TXXlq
— OTTplay (@ottplayapp) November 28, 2022