दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच कल रविवार, 18 फरवरी से तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का आगाज होने जा रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सबसे पहला टी ट्वेंटी मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वंडर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. वनडे श्रृंखला में लाजवाब और शानदार खेल दिखने के बाद अब टीम इंडिया की नजर टी ट्वेंटी सीरीज में भी दमदार प्रदर्शन करने पर रहेगी.
इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की सबसे अच्छी बात यह हैं, कि टीम के टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी सुरेश रैना की एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी देखने को मिल रही हैं. आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि सुरेश रैना की पूरे एक साल बाद टीम इंडिया में वापसी देखने को मिली हैं. सुरेश रैना की वापसी से टीम काफी मजबूत हो गयी हैं.
सुरेश रैना को इस सीरीज में अंतिम एकादश में खेलने का मौक़ा भी मिलना लगभग हम तय ही मान सकते है क्योंकि सुरेश रैना के पास आज टी20 क्रिकेट का बहुत अनुभव है. अभी तक रैना ने 65 टी20 मैच खेले है जिसमें इन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 1300 रन बनाये है इस कारण इन्हें भारतीय टीम में टी20 मैचों में जगह मिल सकती है और टीम का मिडल ऑर्डर और ज्यादा मजबूत होगा.
सुरेश रैना देश के सबसे कामयाब टी20 खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. भारतीय टीम के लिए इस फॉर्मेट में रैना सबसे ज्यादा एन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में उनसे बेहतर और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चौथे क्रम के लिए कोई हो ही नहीं सकता. इस लेख के माध्यम से हम आपको बस इतना बताना चाहते हैं, कि सुरेश रैना की वापसी से टीम इंडिया के मिडल आर्डर पर क्या फर्क पड़ सकता हैं.
आइये आंकड़ो की सहायता से जानते हैं सुरेश रैना की वापसी से टीम के मध्यमक्रम पर क्या असर पड़ सकता हैं:-
सुरेश रैना का अंतर्राष्ट्रीय करियर:– सुरेश रैना का अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर इस बार को साफ़ दर्शाता हैं, कि रैना के पास अनुभव की कमी नहीं हैं.
मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 50 | 100 | बेस्ट |
63 | 1307 | 29.27 | 132.96 | 4 | 1 | 101 |
जहाँ तक सुरेश रैना का सवाल हैं, तो जाहिर तौर पर वह नंबर- 4 पर बल्लेबाजी करते नजर आयेगे. यह बात किसी से भी छिपी नहीं हैं, कि नंबर 4 टीम इंडिया के लिए पिछले काफी समय से एक बड़ी माथापच्ची बना हुआ हैं. नंबर 4 पर सुरेश रैना का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा हैं.
T-20I में नंबर 4 के आंकड़े :-
मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 50 | 100 | बेस्ट |
18 | 368 | 24.53 | 124.74 | 0 | 0 | 49* |
अगर आंकड़ो के नजरिये से देखा जाए तो भले ही रिकॉर्ड कुछ खास न हो, लेकिन टी ट्वेंटी क्रिकेट में सबसे बड़ी बात औसत और रन की नहीं स्ट्राइक रेट की होती हैं और इस मामले में रैना को शत प्रतिशत मार्क्स मिलते हैं.
बात अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके प्रदर्शन की करे, तो उनका रिकॉर्ड मेजबान अफ्रीका के खिलाफ काफी सराहनीय रहा हैं.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन :-
मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 50 | 100 | बेस्ट |
9 | 250 | 35.71 | 146.19 | 0 | 1 | 101 |
साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सुरेश रैना का यह प्रदर्शन काफी जोरदार नजर आता हैं. इस प्रारूप में वह देश के लिए सबसे पहला शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं और यह शतक रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही लगाया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर नंबर- 4 के आंकड़ो पर एक नजर दौड़ाई जाए तो…
साउथ अफ्रीका के खिलाफ नंबर – 4 पर रैना:-
मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 50 | 100 | बेस्ट |
2 | 36 | 18 | 112.50 | 0 | 0 | 22 |
यह आंकड़े सुरेश रैना के समर्थन में नहीं आते. स्ट्राइक रेट 100 के ऊपर को छोड़ दिया जाए तो रैना एकदम बेसर साबित होते और यह कारण कप्तान विराट कोहली के सिर दर्दी का बड़ा कारण भी बन सकता हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्ही की सरजमी पर सुरेश रैना ने अभी तक का प्रदर्शन.
मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | 50 | 100 | बेस्ट |
3 | 44 | 44 | 162.96 | 0 | 0 | 41 |
आंकड़े मिडल आर्डर को लेकर सुरेश रैना की ज्यादा वकालत तो नहीं करते, लेकिन उनके खिलाफ भी नहीं जाते. मौजूदा समय में विजय हजारे ट्रॉफी में रैना ने इन्हीं पर क्रम पर जोरदार बल्लेबाजी करते हुए एक शतक और लगातार तीन अर्द्धशतक जमाए थे और रैना की वापसी का एक अहम कारण भी रहा था. ऐसा में टीम के कप्तान विराट कोहली के पास सुरेश रैना के अलावा अन्य कोई विकल्प नजर भी नहीं आता.