बुधवार शाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में वो हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी ट्वेंटी टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया.
महेंद्र सिंह धोनी का फैसला बेहद ही चौंकाने वाला रहा. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को कई सुनहरे और यादगार पल दिए. धोनी की कप्तानी में ही देश ने साल 2007 में टी ट्वेंटी और साल 2011 में एकदिवसीय विश्व भारतीय टीम को जीताया था.
यह भी पढ़े : ये हैं वो तीन बड़े खिलाड़ी जो बन सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी की जगह एकदिवसीय क्रिकेट टीम के नये भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी के अचानक कप्तानी छोड़ने के फैसले से सभी हैरान रह गये. क्रिकेट जगत और खेल का बाज़ार मानो एक बार फिर से जीवित हो उठा. हर जगह सिर्फ एक बात का चर्चा हो रही हैं, कि आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक से एकदिवसीय और टी 20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया.
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीतने वाले और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी धोनी के कप्तानी छोड़ने के निर्णय से हैरान रह गये.
यह भी पढ़े : ये तीन बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं धोनी के स्थान पर टी20 टीम के कप्तान
सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट कर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में देश ने जो भी उपलब्धियां हासिल की उसका शुक्रिया अदा किया. सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, कि
.@msdhoni #captain pic.twitter.com/8IFLI8geRE
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 4, 2017
”एक कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ने देश के लिए जो किया उसके लिए धोनी को बहुत बधाई. बतौर कप्तान देश को टी ट्वेंटी और वनडे विश्व कप जीताने के लिए भी शुक्रिया. हम सभी ने महेंद्र सिंह धोनी को एक आक्रामक खिलाड़ी से एक लाजवाब कप्तान बनते देखा हैं.”
यह भी पढ़े : खुलासा : आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी भारतीय टीम की कप्तानी
सचिन तेंदुलकर ने आगे लिखा, कि
”आज के दिन को हमें धोनी की सफ़लता के नाम से सेलिब्रेट करना चाहिये और उनके इस फैसला को भी स्वीकार करना चाहिए. आशा करता हूँ, कि धोनी खेल के मैदान से हम सभी को अपने शानदार और आक्रामक रूप से मनोरंजन करते रहेंगे.”