आईपीएल 2020 के फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस टीम को दी बहुत ही खास सलाह 1
Caption : Kolkata: Mumbai Indians (MI) icon Sachin Tendulkar at the Eden Gardens in Kolkata, on April 8, 2015. (Photo: IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस का जबरदस्त प्रभाव रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के पहले दो सीजन तो खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन इसके बाद इस टीम ने जिस तरह से मैजिकल परफॉरमेंस किया है उससे तो उन्होंने अपनी एक ऐसी छाप छोड़ी है जो आसानी से नहीं मिटाई जा सकती है। मुंबई इंडियंस का खास प्रभुत्व रहा है।

मुंबई इंडियंस की टीम का रहा है आईपीएल में प्रभुत्व

मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में एक बार फिर से फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। चार बार इस सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग पर कब्जा कर चुकी मुंबई इंडियंस की टीम 5वीं बार खिताब जीतने को बेताब है।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल 2020 के फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस टीम को दी बहुत ही खास सलाह 2

फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम की चुनौती है। मंगलवार को फाइनल मैच में दोनों ही टीमें जब आमने-सामने होंगी तो मुंबई इंडियंस की टीम को फेवरेट माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पिछले 8 साल में 4 बार खिताब जीता है।

सचिन तेंदुलकर ने फाइनल से पहले मुंबई को दिया खास संदेश

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 4 बार खिताब जीता है, तो वहीं मुंबई इंडियंस ने साल 2010 में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में फाइनल में प्रवेश किया था लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

आईपीएल 2020 के फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस टीम को दी बहुत ही खास सलाह 3

Advertisment
Advertisment

सचिन तेंदुलकर मुंबई को अपनी कप्तानी में तो जीत नहीं दिला सके, लेकिन इसके बाद उन्होंने मुंबई के लिए कई साल तक मेंटर का काम किया है। सचिन ने मुंबई के फाइनल में आने के बाद फिर से टीम को एकजूट रहने का मंत्र दिया है।

मुंबई इंडियंस को खिताब जीतने का दिया सचिन ने मंत्र

सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की टीम को फाइनल मैच से पहले संदेश देते हुए एकजुटता के साथ खेलने और किसी भी तरह के उतार-चढ़ाव में हौंसला रखने का मंत्र दिया है। सचिन ने कहा कि

“जब आप मुंबई के लिए खेलने जाते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपके साथ एक पूरी फोर्स है। सबसे ज्यादा जरूरी है कि हर उतार-चढ़ाव के दौरान ‘एक परिवार’ की तरह खेलें।”

आईपीएल 2020 के फाइनल से पहले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस टीम को दी बहुत ही खास सलाह 4

“खेल के दौरान कई रुकावट आती हैं खासकर इस टूर्नामेंट में जो इतनी रफ्तार से चलता है। ये जरूरी है कि टीम एक यूनिट की तरह खेले”