बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ राजस्थान टूर पर निकले सचिन तेंदुलकर, पहाड़ो में पहुंच पूछा "कितने आदमी थे" 1

भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने कुछ करीबी मित्रों के साथ इन दिनों राजस्थान में घूम रहे हैं। बता दे तेंदुलकर के साथ इस सफर में उनके कुछ परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। वैसे सचिन अक्सर किसी न किसी काम के चलते सुर्ख़ियों में बने रहे हैं।

सचिन ने अपने इस सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। तेंदुलकर ने अपनी एक तस्वीर पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन से साथ भी शेयर की हैं। वह अन्य तस्वीरों में सचिन अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

बता दे तेंदुलकर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा हैं कि , कितने आदमी थे। इन पहाड़ों को देखकर मुझे शोले फिल्म की याद आ गयी तो यहां एक तस्वीर लेना तो बनता हैं।

पहाड़ों को देखकर याद आयी शोले मूवी

https://www.instagram.com/p/Bqzcoh_lB9H/?utm_source=ig_embed

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज अपने एक फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें सचिन बेटे अर्जुन के साथ -साथ अन्य दोस्तों के साथ चट्टान पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

राजस्थान की ये जगह ठीक वैसे ही दिखाई दे रही हैं। जैसे फिल्म शोले के अंदर दिखाई दी थी। बता दे इस पिक्चर में भी शोले का ठिकाना भी कुछ -कुछ ऐसा ही दिखाया गया था। हालांकि इसका असल ठिकाना कर्नाटक में स्थित है। सचिन को ये जगह देखकर फिल्म शोले की याद आ गयी।

सचिन ने तेंदुए को आराम करते भी देखा

https://www.instagram.com/p/BqwYo7wlkPD/?utm_source=ig_embed

वहीं सचिन ने एक और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट से शेयर की हैं। जिसमें एक तेंदुआ आराम फरमाता हुआ नज़र आ रहा हैं। सचिन ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि, रेगिस्तान में आराम फरमाता हुआ तेंदुआ।

भारतीय टीम का ये नामचीन खिलाड़ी भले ही इन दिनों क्रिकेट से दूर हो गया हो लेकिन आज भी वो अन्य खिलाड़ियों की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जब भी कोई खिलाड़ी अच्छा काम करता हैं। तो सचिन उसे बधाई देना कभी नहीं भूलते हैं। इतना ही नहीं सचिन हमेशा अपनी टीम के सपोर्ट में ही बात करते हैं।

2013 में लिया था संन्यास

बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ राजस्थान टूर पर निकले सचिन तेंदुलकर, पहाड़ो में पहुंच पूछा "कितने आदमी थे" 2
क्रिकेट के इस बेहतरीन खिलाड़ी ने साल 2013 में क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से वो अपने परिवार के साथ समय बीतते हुए नज़र आते हैं।

बता दें सचिन के बेटे अर्जुन भी क्रिकेटर हैं। अर्जुन भारतीय टीम में शामिल होकर अपने पापा की तरह ही नाम कमाना चाहते हैं। अर्जुन तेंदुलकर एक तेज़ गेंदबाज हैं। वैसे इस खिलाड़ी को आने वाले समय में क्रिकेट का स्टार समझा जा रहा हैं।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।