गॉड ऑफ़ क्रिकेट का दिल जीत ले गए आकाश, सचिन ने सिर झुका की तारीफ, तो इस अंदाज से मधवाल ने लूटी महफ़िल 1

आकाश मधवाल : कल आईपीएल 2023 (IPL 2023) में एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें आमने-सामने थीं। मुंबई इंडियंस ने शानदार खेल दिखाते हुए लखनऊ को 81 रनों के भारी अंतर से मात देकर क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया।

मुंबई की जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल जिन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए। जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। मैच के बाद MI के मेन्टर सचिन तेंदुलकर ने 5 शब्दों में आकाश की जमकर तारीफ की। आइए जानते हैं क्या कहा सचिन तेंदुलकर ने।

सचिन तेंदुलकर ने की आकाश मधवाल की जमकर तारीफ

गॉड ऑफ़ क्रिकेट का दिल जीत ले गए आकाश, सचिन ने सिर झुका की तारीफ, तो इस अंदाज से मधवाल ने लूटी महफ़िल 2

कल मुंबई इंडियंस के लिए करो या मरो का मुकाबला था। जिसमें  इंजीनियर से क्रिकेटर बने 29 वर्षीय आकाश मधवाल के शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबई इंडियस को 81 रन से जिताया। इस प्रदर्शन के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी आकाश की जमकर तारीफ की।

MI फ्रैंचाइज़ी ने अपने आधिकारिक YouTube पेज एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें नीता अंबानी ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर जीत के बाद एक छोटा भाषण देने का आग्रह किया था। तेंदुलकर ने LSG की पारी को बदलने वाले स्पेल मधवाल के स्पेल को “अविश्वसनीय” कहा।

सचिन ने आगे बात करते हुए कहा,“ग्रीन और सूर्या की साझेदारी ने हमारे लिए मंच तैयार किया। इस बड़े मैदान पर 182, एक अच्छा टोटल था। पिछले मैच की तुलना में विकेट अलग तरह से खेला गया, लेकिन जब हम मैदान में उतरे तो ऐसा लगा जैसे हम 145 रन का बचाव कर रहे हों। क्षेत्ररक्षण के इस तरह के मानक निर्धारित किए गए थे। यह अविश्वसनीय था,”

तेंदुलकर ने ड्रेसिंग रूम के भाषण में कहा “मुझे लगा कि बडोनी ने वह शॉट (मधवाल के खिलाफ 10वें ओवर में) खेला, और मेरे लिए यह खेल का टर्निंग पॉइंट था। हां, क्रुणाल का विकेट महत्वपूर्ण था, लेकिन ओवर में उन दो विकेटों ने उन्हें वह शॉट खेलने के लिए मजबूर कर दिया। मेरे लिए, वह महत्वपूर्ण मोड़ था। (आकाश मधवाल की ओर मुड़ते हुए) अतुल्य, मधवाल। अच्छा प्रदर्शन जारी रखें।”

वीडियो

मधवाल ने भारत के महान अनिल कुंबले की बराबरी करते हुए आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे किफायती पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। कुंबले के नाम वो रिकॉर्ड आईपीएल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आया था।